सुपर टी10 लीग का आधिकारिक शुभारंभ हुआ, किरण मोरे लीग कमिश्नर नियुक्त

Mohali : 7.9.26
सुपर टी10 लीग का आधिकारिक शुभारंभ हुआ, किरण मोरे लीग कमिश्नर नियुक्त

मोहाली: टी10 क्रिकेट इंडिया फेडरेशन ने आज मोहाली के आईटीसी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुपर टी10 लीग का आधिकारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर फेडरेशन के संस्थापक सुशील शर्मा, सह-संस्थापक एवं निदेशक सुशील मलिक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रेया प्रभु ने लीग के शुभारंभ की घोषणा की।
भारत के पूर्व विकेटकीपर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की पूर्व चयन समिति के अध्यक्ष किरण मोरे को सुपर टी10 लीग का लीग कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, भारतीय खेल परिधान ब्रांड शिव नरेश को लीग का आधिकारिक किट साझेदार घोषित किया गया है।

सुपर टी10 लीग को उभरते और जमीनी स्तर के क्रिकेटरों को स्थापित खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। लीग के माध्यम से खिलाड़ियों की पहचान, चयन और विकास के लिए ट्रायल, प्रतिभा खोज और फ्रेंचाइजी स्तर के कार्यक्रमों की व्यवस्था की जाएगी।

लीग के शुभारंभ के साथ आयोजकों ने इसकी छह शहर आधारित फ्रेंचाइजी मुंबई एक्सट्रीम, दिल्ली लीजेंड्स, बिहार योद्धाज, चेन्नई किंग्स, बेंगलुरु थंडर्स और यूपी चैलेंजर्स की भी घोषणा की है।
लीग कमिश्नर के रूप में किरण मोरे लीग के क्रिकेट स्तर, खिलाड़ियों के हितों और प्रशासनिक व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

लीग के शुभारंभ के अवसर पर किरण मोरे ने कहा, हमारे देश में क्रिकेट प्रतिभाओं की कभी कमी नहीं रही है। कमी ऐसे पर्याप्त और व्यवस्थित मंचों की रही है, जहां इन प्रतिभाओं की पहचान हो सके और उन्हें अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिल सके। सुपर टी10 लीग इसी कमी को दूर करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। लीग आयुक्त के रूप में मेरा ध्यान यह सुनिश्चित करने पर रहेगा कि लीग का क्रिकेट स्तरए खिलाड़ियों के हित और प्रशासनिक व्यवस्था इसके उद्देश्य और महत्वाकांक्षा के अनुरूप हों।श्
सुपर टी10 लीग का उद्देश्य उभरते और जमीनी स्तर के क्रिकेटरों को स्थापित खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर उपलब्ध कराना है। आयोजकों के अनुसारए लीग ट्रायल, प्रतिभा खोज नेटवर्क और फ्रेंचाइजी स्तर के विकास कार्यक्रमों के माध्यम से खिलाड़ियों की पहचान और उनके विकास के लिए एक व्यवस्थित व्यवस्था तैयार करेगी। इससे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और तेज गति वाले टी10 प्रारूप में प्रतिस्पर्धा करने के अधिक अवसर मिलेंगे।
आयोजकों ने कहा कि लीग का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान और विकास करना है, जिन्हें अन्यथा पर्याप्त अवसर और पहचान नहीं मिल पाती। इसके साथ ही खिलाड़ियों, फ्रेंचाइजी और साझेदारों के लिए एक मजबूत और दीर्घकालिक क्रिकेट व्यवस्था तैयार करने पर भी ध्यान दिया जाएगा।
टी10 क्रिकेट इंडिया फेडरेशन के संस्थापक सुशील शर्मा ने कहा, श्सुपर टी10 लीग का उद्देश्य प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को अपनी क्षमता दिखाने और खुद को साबित करने के अधिक अवसर देना है। हम एक तेज गति और प्रतिस्पर्धा से भरपूर ऐसा मंच तैयार करना चाहते हैं, जहां उभरते खिलाड़ी स्थापित नामों के साथ खेल सकें और उन्हें मजबूत फ्रेंचाइजी तथा बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था का सहयोग मिले। हमारा मानना है कि यह भारत के व्यापक खेल जगत में सार्थक योगदान दे सकता है।श्
टी10 क्रिकेट इंडिया फेडरेशन के सह-संस्थापक एवं निदेशक सुशील मलिक ने कहा, श्पहले दिन से हमारा ध्यान ऐसी संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था तैयार करने पर रहा है, जो इस सोच को एक व्यवस्थित और पेशेवर लीग में बदल सके। इसमें फ्रेंचाइजी के गठन और नियमों के पालन से लेकर खिलाड़ियों की व्यवस्था और प्रसारण की तैयारियां शामिल हैं। हम ऐसी प्रणालियां तैयार कर रहे हैं, जो एक पेशेवर और भविष्य में विस्तार योग्य लीग के संचालन के लिए जरूरी होंगी।श्
शिव नरेश लीग के पहले सत्र में खिलाड़ियों, टीमों और मैच अधिकारियों के लिए किट उपलब्ध कराएगा। यह सुपर टी10 लीग के साथ घोषित पहली बड़ी व्यावसायिक साझेदारी है। आयोजकों के अनुसार, अन्य प्रायोजकों और फ्रेंचाइजी साझेदारों के साथ बातचीत भी जारी है।
शहर आधारित फ्रेंचाइजी मॉडल और आगे की योजना
लीग की शुरुआत शहर आधारित फ्रेंचाइजी मॉडल के साथ की गई है। इसके व्यावसायिक ढांचे में प्रायोजन और प्रसारण साझेदारियां भी शामिल होंगी। आयोजकों का लक्ष्य प्रशंसकों से जुड़ने के लिए डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करना है, जो टी10 प्रारूप की कम अवधि और तेज गति वाले खेल के अनुरूप होगा। टी10 क्रिकेट इंडिया फेडरेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रेया प्रभु फ्रेंचाइजी और प्रशासनिक ढांचे की देखरेख कर रही हैं। वह शहर आधारित फ्रेंचाइजी के गठन, साझेदारियों और नियमों के अनुपालन से जुड़े विषयों पर काम कर रही हैं।
सुपर टी10 लीग के बारे में
सुपर टी10 लीग (पूर्व नाम बियॉन्ड रीच प्रीमियर लीग) टी10 प्रारूप पर आधारित क्रिकेट लीग है, जो टी10 क्रिकेट इंडिया फेडरेशन के अंतर्गत संचालित होगी। इसका उद्देश्य भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों, फ्रेंचाइजी और प्रायोजकों के लिए नए प्रतिस्पर्धी और व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराना है।
टी10 क्रिकेट इंडिया फेडरेशन के बारे में
टी10 क्रिकेट इंडिया फेडरेशन सुपर टी10 लीग के संचालन और विकास के लिए जिम्मेदार संस्था है। फेडरेशन लीग के प्रारूप, प्रशासनिक व्यवस्था और दीर्घकालिक विकास की रणनीति पर काम करती है। फेडरेशन के नेतृत्व में संस्थापक सुशील शर्मा, सह.संस्थापक एवं निदेशक सुशील मलिक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रेया प्रभु शामिल हैं।
शिव नरेश के बारे में
शिव नरेश भारत का एक स्थापित खेल परिधान और खेल सामग्री ब्रांड है। यह सुपर टी10 लीग का आधिकारिक किट साझेदार है और लीग के खिलाड़ियों, टीमों तथा मैच अधिकारियों के लिए किट उपलब्ध कराएगा।

