news

आस्था और उल्लास के साथ मना 50वां स्वर्ण जयंती विजयदशमी महोत्सव

-धू कर जले रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले

चण्डीगढ़, 20 अक्टूबर 2026:

सेक्टर 7-B स्थित सी.पी.डब्ल्यू.डी. (CPWD) क्वार्टर के रामलीला मैदान में गढ़वाल भ्रातृ मण्डल (रजि.) रामलीला एवं दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित 50वां स्वर्ण जयंती विजयदशमी महोत्सव आज भारी जनसैलाब और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हो गया। इस ऐतिहासिक स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित दशहरा समारोह में असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का शंखनाद हुआ।

शाम 3:00 बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर चण्डीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भगवान श्री राम की आरती के बाद, मुख्य आकर्षण के रूप में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के गगनचुंबी पुतलों का दहन किया गया। जैसे ही भगवान श्री राम के स्वरूप ने अग्निबाण चलाया, वैसे ही तीनों पुतले धू-धू कर जल उठे और पूरा पंडाल ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान शानदार आतिशबाजी भी की गई, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

गढ़वाल भ्रातृ मण्डल (रजि.) रामलीला एवं दशहरा कमेटी द्वारा स्वर्ण जयंती महोत्सव को सफल बनाने के लिए चण्डीगढ़ प्रशासन, पुलिस बल और विशेष रूप से शहर के समस्त मीडिया प्रतिनिधियों और सहयोग करने वाले सभी भगतो का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शहर की कई सामाजिक,धार्मिक संस्थाएँ उपस्थित रहे

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *