news

बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी, सैक्टर 43 बी द्वारा आयोजित दशहरे में एरिया पार्षद प्रेमलता एवं एसडीएम साउथ ईशा कम्बोज ने रावण के पुतलों का किया दहन


 

चण्डीगढ़ : सैक्टर 43 बी स्थित बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी द्वारा इस वर्ष दशहरा उत्सव का भव्य एवं शानदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर एरिया पार्षद श्रीमती प्रेमलता एवं एसडीएम साउथ सुश्री ईशा कम्बोज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में भूपिंदर सिंह, विक्रम चोपड़ा, लोकेश चोपड़ा, अशोक पराशर सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिकों एवं निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा परिसर उत्सव की रंगीनियों, भक्तिभाव एवं उत्साह से सराबोर रहा।

 

कमेटी की संरक्षिका श्रीमती मंजीत कौर एवं चेयरमैन राजेश राय ने सभी मुख्य अतिथियों एवं मेहमानों का हार्दिक स्वागत किया तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं निवासियों का आभार व्यक्त किया।

यह आयोजन न केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने का माध्यम बना, बल्कि क्षेत्र के निवासियों में एकता एवं सामूहिकता की भावना को भी मजबूत करने वाला सिद्ध हुआ।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *