Breaking News
news

शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विजयादशमी उत्सव एवं कंजक पूजन समारोह आयोजित

चण्डीगढ़ : शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 40-डी में विजयादशमी अर्थात दशहरा का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं भक्ति-भाव के साथ मनाया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यालय के आचार्य जी द्वारा दशहरे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

दशहरे के उपलक्ष में विद्यालय में बहुत सारी गतिविधियाँ करवाई गईं। छात्रों ने रामलीला का मंचन किया, मुखौटे बनाए, दशहरे पर निबंध लेखन, कविता वाचन और चित्रकला प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कंजक पूजन: दशहरे के पावन अवसर पर विद्यालय में कंजक पूजन का भी आयोजन किया गया। नन्हीं कन्याओं को देवी दुर्गा के नौ रूपों के प्रतीक के रूप में आमंत्रित किया गया। सभी आचार्य एवं छात्रों ने विधि-विधान से उनके चरण धोए, तिलक लगाया और उन्हें हलवा, पूरी, चने का भोग अर्पित किया।

 

रामायण दर्शन: बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन-चरित्र से परिचित कराने के लिए विद्यालय में रामायण भी दिखाई गई। इसके माध्यम से बच्चों ने त्याग, सत्य और आदर्श जीवन के मूल्यों को समझा।

 

अंत में सभी छात्रों को बुराई को छोड़कर अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरा कार्यक्रम अनुशासन एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *