मनीमाजरा कॉम्प्लेक्स में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत, साइकिल चोरों का आतंक बढ़ा

मनीमाजरा कॉम्प्लेक्स में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत, साइकिल चोरों का आतंक बढ़ा

मनीमाजरा: मनीमाजरा कॉम्प्लेक्स में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर साइकिल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा का माहौल है हाल ही में 5295 ग्राउंड फ्लोर, MHC के गैराज का ताला तोड़कर चोर दो ड्रम, कनक, बर्तन और दो साइकिल चोरी कर ले गए। इससे कुछ दिन पहले 5306 से भी बाहर खड़ी साइकिल चोरी होने की घटना सामने आई। इसके अलावा राजिंदर गली नंबर 7 में एक निवासी की बैटरी, डुप्लेक्स से साइकिल तथा हाल ही में गेट नंबर 3 से भी साइकिल चोरी होने की जानकारी सामने आई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं की शिकायत तक दर्ज नहीं हो पाती, इसलिए सामने आ रहा आंकड़ा वास्तविक घटनाओं से कहीं कम हो सकता है।
समाजसेवी एवं वार्ड नंबर 6 के प्रधान तलविंदर सिंह ने कहा कि लगातार हो रही इन घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, CCTV निगरानी को मजबूत करने और साइकिल चोरों पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
“लोग अपने घर और सामान को लेकर चिंतित हैं। लगातार हो रही चोरियों पर जल्द रोक लगाना जरूरी है, ताकि मनीमाजरा कॉम्प्लेक्स के निवासियों में सुरक्षा का विश्वास कायम हो सके।”
— तलविंदर सिंह
समाजसेवी एवं प्रधान, वार्ड नंबर 6



