सीएससीए नॉर्दर्न चैप्टर की मासिक बैठक एवं शिक्षक सम्मान समारोह : लवलीन कौर

नेतृत्व भी कहीं न कहीं एक शिक्षक की तरह होता है, जो दूसरों को अवसर देता है, उनमें विश्वास जगाता है और उनके भीतर छिपी क्षमता को पहचानता है :
नॉर्दर्न चैप्टर की मासिक बैठक एवं शिक्षक सम्मान समारोह : लवलीन कौर
चण्डीगढ़ : चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन्स एसोसिएशन (सीएससीए) के नॉर्दर्न चैप्टर की मासिक बैठक एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुई जिसमें सीएससीए की उपाध्यक्ष श्रीमती लवलीन कौर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि मेरे शिक्षक के अनुभव ने ही मुझे यह सिखाया कि नेतृत्व भी कहीं न कहीं एक शिक्षक की तरह होता है, जो दूसरों को अवसर देता है, उनमें विश्वास जगाता है और उनके भीतर छिपी क्षमता को पहचानता है।

कार्यक्रम का मंच संचालन संजय शर्मा ने किया तथा पूरी बैठक की देखरेख श्रीमती अल्का वालिया की उपस्थिति में हुई। इस अवसर पर 11 सेवानिवृत्त शिक्षकों श्रीमती लवलीन कौर, श्रीमती लिली सूद, श्याम लाल सिंघला, श्रीमती गुरप्रीत खैरा, सतविंदर कौर, बिमल कांता, बृजिंदर कौर, नलिता प्रकाश, श्रीमती परमिंदर मलिक, श्रीमती सेठी तथा रमेश कपूरbको सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित शिक्षकों ने अपने शिक्षण जीवन के अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में पार्षद सचिन गालव का बुके देकर स्वागत किया गया। उन्होंने ज्योति प्रज्वलित की तथा सम्मानित शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किए। नॉर्दर्न चैप्टर की चैप्टर हेड श्रीमती बिमल कांता ने सचिन गालव का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंत में बृज सपरा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में सीएससीए की गवर्निंग बॉडी की ओर से वी.के. गर्ग, श्रीमती कमलेश अरोड़ा, श्रीमती किरण कपूर, राजेश महाजन, श्रीमती सुनीता महाजन तथा श्री हरमन प्रीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।



