news
29 मई से शुरू होगी 5वीं चण्डीगढ़ हॉट वेदर टेबल टेनिस प्रतियोगिता

29 मई से शुरू होगी 5वीं चण्डीगढ़ हॉट वेदर टेबल टेनिस प्रतियोगिता

चण्डीगढ़ : प्रो. आर. एस. मेहता की स्मृति में आयोजित 5वीं चंडीगढ़ हॉट वेदर टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 29 मई से 31 मई तक सेक्टर 23 स्थित टेबल टेनिस हॉल में किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से लगभग 400 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्देश्य टेबल टेनिस को बढ़ावा देना एवं प्रो. आर. एस. मेहता के योगदान को सम्मान देना है।



