news

पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी तलविंदर सिंह सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल

 

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर 2026
पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी तलविंदर सिंह सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल
चंडीगढ़ के वार्ड नंबर 6 से पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी तलविंदर सिंह आज अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सेक्टर 3 स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रधान विजयपाल सिंह ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर कोर कमेटी के चेयरमैन प्रेम गर्ग, नेता प्रतिपक्ष हरदीप, उपप्रधान दीपा दुबे, मेवा राम दलेर, गुरमीत राणा और अवतार सिंह भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर प्रधान विजयपाल सिंह ने कहा कि तलविंदर सिंह और उनके साथियों के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि तलविंदर सिंह ने पिछले चुनाव में अच्छे मत प्राप्त किए थे और अब वह समर्थन आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रही है और पार्टी नगर निगम चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की नीतियों से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं।

पार्टी में शामिल होने के बाद तलविंदर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में बेहतरीन काम कर रही है। वहां 300 यूनिट मुफ्त बिजली, मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं, मोहल्ला क्लीनिक, तीर्थ यात्रा और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजना जैसी सुविधाएं जनता को उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन नीतियों का प्रभाव चंडीगढ़ में भी पड़ेगा और आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ अपना मेयर बनाएगी।
पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख साथी:, तलविंदर सिंह, जी.एस. बराड़, ज्ञान सिंह, सुखबीर सिंह, सोनू, पप्पू, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, लक्ष्य शर्मा,जगतार बागरी, रिंकू , मुकेश कुमार , देविंदर शर्मा, निशांत वर्मा, दीपू, जसकरण बैंस, अमन सूद, तपिश, , हरीश अत्रेजा, रविंदर सिंह, सोनू धीमान, सोनू चहल, पिंटू, सतनाम सत्ता , बी.एम. खन्ना, आर.सी. रॉय, एस.के. दत्ता, आर.के. अरोड़ा, सिक्का जी, बॉबी, गुरप्रीत, , हरप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, पंकज, नितिन तथा अन्य साथी।
जारीकर्ता:
आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *