news

*पीएलपीबी-ऑरस लग्जरी रेजिडेंसेज की पार्टनरशिप से इस पूरे एरिया में स्टूडेंट लिविंग की नई पहचान बनेगी*

*पीएलपीबी-ऑरस लग्जरी रेजिडेंसेज की पार्टनरशिप से इस पूरे एरिया में स्टूडेंट लिविंग की नई पहचान बनेगी*

‎

*-सुमित सिंगला, सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, पीएलपीबी ने कहा कि “पीएलपीबी वेलनेस सिटी की सफलता के बाद ऑरस के साथ मिलकर करीब 3,000 स्टूडियो अपार्टमेंट विकसित करने की योजना है। अगले 4 से 5 वर्षों में राजपुरा के साथ मोहाली, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और बठिंडा जैसे प्रमुख शहरों में इस परियोजना का विस्तार किया जाएगा।”*

*-द हाइव हॉस्टल्स और ऑरस लग्जरी रेजिडेंसेज जैसे प्रतिष्ठित नेशनल स्टूडेंट लिविंग ब्रांड्स के संस्थापक भरत अग्रवाल इस साझेदारी को लेकर उत्साहित*

 

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर, 2026: एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में पीएलपीबी इंफ्रा ने ऑरस लग्जरी रेजिडेंसेज के साथ साझेदारी की है। ऑरस लग्जरी रेजिडेंसेज प्रीमियम स्टूडेंट लिविंग ब्रांड है, जिसकी स्थापना भरत अग्रवाल ने की है। भरत अग्रवाल ने द हाइव हॉस्टल्स की भी स्थापना की थी, जो स्टूडेंट हाउसिंग और को-लिविंग स्पेस का एक प्रतिष्ठित नेटवर्क है। इस पार्टनरशिप का उद्देश्य चंडीगढ़ और पंजाब में आर्गेनाइज्ड स्टूडेंट हाउसिंग के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित करना है।

इस साझेदारी का पूरा विवरण सुमित सिंगला, सीईओ और प्रबंध निदेशक (एमडी), पीएलपीबी और द हाइव हॉस्टल्स के संस्थापक तथा ऑरस लग्जरी रेजिडेंसेज के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) भरत अग्रवाल ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साझा किया।

 

अग्रवाल ने 2019 में सिद्धार्थ अग्रवाल के साथ मिलकर द हाइव हॉस्टल्स की सह-स्थापना की थी। उन्होंने भारत के 11 से अधिक शहरों में इसके विस्तार का नेतृत्व किया है। इसके तहत टेक्नोलॉजी आधारित और कम्युनिटी पार्टनरशिप पर केंद्रित हाउसिंग मॉडल विकसित किया गया है।

सिंगला ने बताया कि ऑरस लग्जरी रेजिडेंसेज का पहला प्रोजेक्ट जीरकपुर-पटियाला रोड पर राजपुरा की ओर स्थित पीएलपीबी वेलनेस सिटी में स्थापित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में प्रीमियम स्टूडेंट लिविंग, बेहतर लाइफस्टाइल और प्रोफेशनल तरीके से संचालित हॉस्पिटैलिटी सुविधाओं को एक साथ उपलब्ध कराया जाएगा।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सुमित सिंगला ने कहा कि पीएलपीबी वेलनेस सिटी की सफलता के बाद कंपनी ने ऑरस के साथ साझेदारी में करीब 3,000 स्टूडियो अपार्टमेंट विकसित करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत अगले 4 से 5 वर्षों में राजपुरा सहित पंजाब के प्रमुख शहरों मोहाली, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और बठिंडा को शामिल किया जाएगा।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंगला ने कहा कि “इस साझेदारी का उद्देश्य सुरक्षित, आरामदायक और सोच-समझकर डिजाइन किए गए स्टूडेंट रेजिडेंसेज की बढ़ती मांग को पूरा करना है, जो पारंपरिक हाउसिंग सुविधाओं से कहीं अधिक हों। ऑरस लग्जरी रेजिडेंसेज का कॉन्सेप्ट पीएलपीबी वेलनेस सिटी के आधुनिक और सुनियोजित वातावरण की सोच के अनुरूप है। यह ऐसा उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराएगी, जहां स्टूडेंट लिविंग के कॉन्सेप्ट आराम, सुविधा, सुरक्षा और कम्युनिटी सहभागिता पर केंद्रित होगी।”

द हाइव हॉस्टल्स और ऑरस लग्जरी रेजिडेंसेज के संस्थापक भरत अग्रवाल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य स्टूडेंट्स के लिए ऐसा समग्र रहन-सहन का अनुभव तैयार करना है, जो उनकी पढ़ाई, व्यक्तिगत विकास, हेल्थ एंड वेलनेस और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा दे।

 

फोर्ब्स एशिया की 30 अंडर 30 सूची में शामिल हो चुके भरत अग्रवाल ने कहा कि “भारत में स्टूडेंट एकमोडेशन सिस्टम तेजी से बदल रही है। स्टूडेंट और उनके परिवार ऐसे रूम या हाउसिंग सुविधा चाहते हैं, जिनका प्रोफेशनल तरीके से संचालन किया जाता हो और जो केवल रहने की जगह से कहीं अधिक सुविधाएं प्रदान करते हों। ऑरस लग्जरी रेजिडेंसेज के माध्यम से हमारा प्रयास हॉस्पिटैलिटी, सोच-समझकर तैयार किए गए डिजाइन, आधुनिक सुविधाओं और जीवंत सामुदायिक वातावरण को एक साथ लाना है। पीएलपीबी इंफ्रा के साथ हमारी साझेदारी हमें इस सोच को चंडीगढ़ और पंजाब तक पहुंचाने में मदद करेगी। इसकी शुरुआत पीएलपीबी वेलनेस सिटी से होगी।”

 

सिंगला ने आगे कहा कि “चंडीगढ़ और पंजाब देशभर से स्टूडेंट्स को आकर्षित करते हैं और उनकी आवास संबंधी जरूरतें भी बदल रही हैं। स्टूडेंट्स और अभिभावक तेजी से ऐसे रहन-सहन के स्थानों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जहां सुरक्षा, आराम, सुविधा और क्वालिटी सर्विसेज एक साथ मिलें। ऑरस लग्जरी रेजिडेंसेज के साथ हमारी साझेदारी का उद्देश्य इस क्षेत्र में प्रीमियम और व्यवस्थित स्टूडेंट लिविंग के कॉन्सेप्ट को लाना है।”

 

उन्होंने कहा कि इस साझेदारी के तहत पीएलपीबी इंफ्रा की इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी क्षमताओं और ऑरस की स्टूडेंट लिविंग एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की विशेषज्ञता को एक साथ लाया जाएगा। इससे ऐसे हाउसिंग सॉल्यूशंस डेवलप किए जाएंगे, जो स्टूडेंट्स और उनके परिवारों की बदलती अपेक्षाओं को पूरा कर सकें।

ऑरस लग्जरी रेजिडेंसेज का फोकस प्रीमियम और पूरी तरह से सुसज्जित स्टूडेंट रेजिडेंसेज उपलब्ध कराने पर है, जिन्हें आराम, सुरक्षा, सुविधा और सामुदायिक सहभागिता को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। प्रस्तावित सुविधाओं में हाई-स्पीड वाई-फाई, पढ़ाई के लिए विशेष स्थान, मनोरंजन एवं फिटनेस सुविधाएं, खानपान और फूड सर्विसेज, चौबीसों घंटे सुरक्षा और स्टूडेंट्स के लिए विशेष रूप से आयोजित कम्युनिटी गतिविधियां शामिल हैं। इन सुविधाओं से स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य, वेलनेस और सोशल डेवलपमेंट के बीच संतुलन बनाने में मदद मिलेगी।

 

एक सवाल के जवाब में अग्रवाल ने कहा कि यह साझेदारी भारत के हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट क्षेत्रों में उभरते सेगमेंट के रूप में व्यवस्थित स्टूडेंट हाउसिंग की बढ़ती संभावनाओं को दर्शाती है। इस सहयोग का उद्देश्य इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को हॉस्पिटैलिटी आधारित हाउसिंग मॉडल के साथ जोड़कर क्षेत्र में अधिक व्यवस्थित स्टूडेंट हाउसिंग व्यवस्था के विकास में योगदान देना है।

 

पीएलपीबी वेलनेस सिटी में पहला प्रोजेक्ट प्रस्तावित होने के साथ ही ऑरस लग्जरी रेजिडेंसेज का लक्ष्य चंडीगढ़-पंजाब क्षेत्र में प्रीमियम स्टूडेंट लिविंग की सुविधा स्थापित करना है।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *