करवा चौथ पर श्रीमती पूनम, भावना और सुरभि ने समाज को दिया प्रेरणादायक संदेश

करवा चौथ पर श्रीमती पूनम, भावना और सुरभि ने समाज को दिया प्रेरणादायक संदेश

चंडीगढ़। करवा चौथ के पावन अवसर पर श्रीमती पूनम, श्रीमती भावना और श्रीमती सुरभि ने समाज को सुखी दांपत्य जीवन, आपसी प्रेम, विश्वास और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रेरणादायक संदेश दिया।

श्रीमती पूनम के वैवाहिक जीवन के 25 वर्ष, श्रीमती भावना के 24 वर्ष और श्रीमती सुरभि के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उन्होंने परिवार, कार्यक्षेत्र और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने संदेश दिया कि प्रेम, सम्मान, आपसी सहयोग और समझदारी से रिश्तों को मजबूत बनाया जा सकता है।

तीनों ने विशेष रूप से कामकाजी महिलाओं के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि महिलाएं परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उनका संदेश महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, परिवार को समय देने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।

