news

भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिले की बैठक आयोजित, बूथ समितियों के पुनर्गठन पर हुई चर्चा

आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी अहम जिम्मेदारी

(पुनीत महाजन)

चंडीगढ़। 29 अक्टूबर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष सुच्चा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथों के पुनर्गठन तथा प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्यों की समिति गठित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही बदले हुए बूथ नंबरों के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।

 

बैक में जिला प्रभारी एवं वार्ड नंबर 21 के प्रभारी बिनोद राणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अवि भसीन, मंडल जनरल सेक्रेटरी मोहन वर्मा तथा राजनीकांत मुखर्जी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आगामी नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी सक्रिय बूथ अध्यक्षों और बूथ समिति के सदस्यों को अपनी जिम्मेदारियां पूरी तत्परता एवं समर्पण के साथ निभाने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।

बैठक के बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला भाजपा के जनरल सेक्रेटरी राजनीकांत मुखर्जी ने उपस्थित सभी सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा, ताकि आगामी नगर निगम चुनाव में संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए आने वाले दिनों में इस संबंध में और भी महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग, मेहनत और समर्पण से भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *