*प्रतिभा का अनूठा संगम: मिलेनियम वैस्टब्रीज स्कूल में भव्य वार्षिकोत्सव ‘जॉयविस्टा’ का आयोजन*


मिलेनियम वैस्टब्रीज स्कूल, लुधियाना ने 31 अक्टूबर को अपना वार्षिकोत्सव ‘जॉयविस्टा’ बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया, जिसमें विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और सामूहिक उपलब्धियों की शानदार झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री श्रीमती रजनी बेक्टर, संस्थापक, मिसेज बेक्टर फूड स्पेशियलिटीज लिमिटेड, की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष महत्व प्रदान किया। उनके प्रेरणादायक व्यक्तित्व और आशीर्वचनों ने सभी को प्रोत्साहित किया। प्रबंधन के सम्मानित सदस्य—स. देविंदर सिंह चावला और स. सरबजीत सिंह चावला ने अपनी उपस्थिति से समारोह की गरिमा बढ़ाई।

विशेष अतिथियों के रूप में सुश्री जैस्मिन पाहवा (संस्थापक- डू गुड फाउंडेशन) तथा स. मंदीप सिंह पाहवा (एम.डी.- एवॉन साइकल्स) ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति और एकता की सुंदर झलक प्रस्तुत की। ‘जॉयविस्टा’ की शानदार सफलता निदेशक सुश्री सवनीत चावला और कार्यकारी प्रबंधक सुश्री शाइना गर्ग के दूरदर्शी नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन का परिणाम रही, जिनके प्रयासों से यह समारोह यादगार बन गया।

