news

इमिग्रेशन ठगी के खिलाफ मोहाली से उठी आवाज, हरि सिंह नलवा संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पक्के मोर्चे का किया ऐलान

पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने और ठगी गई रकम वापस करवाने के लिए छेड़ा जाएगा संघर्ष, पंजाब सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग

‌मोहाली। पंजाब सहित अन्य राज्यों के पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने और विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ हो रही कथित धोखाधड़ी के खिलाफ आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से हरि सिंह नलवा गुरु हरसहाय संस्था की ओर से मोहाली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने ऐलान किया कि इमिग्रेशन के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एजेंटों के खिलाफ जल्द ही पक्का मोर्चा लगाया जाएगा।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए जत्थेदार जतिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में कुछ इमिग्रेशन एजेंट विदेश भेजने का झांसा देकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों से लाखों रुपये की कथित ठगी कर रहे हैं। कई परिवार अपनी जिंदगी भर की जमा पूंजी गंवा चुके हैं और इंसाफ के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि संस्था ऐसे पीड़ित परिवारों की आवाज बनकर उन्हें इंसाफ दिलाने और ठगी गई रकम वापस करवाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। जब तक पीड़ित परिवारों को इंसाफ नहीं मिलता, तब तक संस्था का संघर्ष जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर पुलिस प्रशासन और अदालतों का सहारा भी लिया जाएगा।

जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पंजाब सरकार से मांग की कि इमिग्रेशन और ट्रैवल एजेंटों के लिए सख्त कानून बनाए जाएं। प्रत्येक एजेंट का पंजीकरण और उसकी पूरी जांच अनिवार्य की जाए। बिना लाइसेंस कारोबार करने और लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्था का किसी के साथ कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है। संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब, मजदूर और जरूरतमंद परिवारों को इंसाफ दिलाना तथा पंजाब के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना है।

उन्होंने दोहराया कि जब तक पीड़ित परिवारों को इंसाफ नहीं मिलता और उनकी मेहनत की कमाई वापस नहीं करवाई जाती, तब तक संस्था की ओर से संघर्ष जारी रखा जाएगा।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *