Breaking News
news

सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट का अनोखा सेवा कार्य, भर्ती में आए युवाओं के लिए लगातार 38वें दिन भी चला निःशुल्क भंडारा

सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट का अनोखा सेवा कार्य, भर्ती में आए युवाओं के लिए लगातार 38वें दिन भी चला निःशुल्क भंडारा

 

पंचकूला : सेक्टर-3 स्थित जिमखाना क्लब के सामने सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से हरियाणा सरकार की भर्तियों में भाग लेने आए युवाओं के लिए लगातार निःशुल्क भंडारे एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज इस सेवा कार्य का लगातार अठ्ठतीसवां दिन रहा।

 

समाज में अक्सर एक-दो दिन के भंडारे लगाए जाते हैं, लेकिन लगातार 38 दिनों तक हजारों युवाओं के लिए निःस्वार्थ भाव से भोजन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना अपने आप में एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल बन गई है। ट्रस्ट का यह सेवा कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसकी सराहना कर रहे हैं।

 

ट्रस्ट द्वारा प्रतिदिन हरियाणा के अलग-अलग गांवों, कस्बों और जिलों से भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आने वाले हजारों युवाओं के लिए भोजन, स्वच्छ पेयजल, चाय तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की निःशुल्क व्यवस्था की जा रही है। भीषण गर्मी के बीच यह सेवा शिविर युवाओं के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।

ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले कई युवाओं को खाने-पीने और आराम जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी उद्देश्य से मानव सेवा की भावना के साथ यह भंडारा शुरू किया गया, जिसे समाज के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

 

इस सेवा कार्य में ट्रस्टी मुकेश सिंगला, नरेश मित्तल संवरा, अक्षय कौशिक, बलविंदर मानकटबरा,नरेश गोयल, दीपक बंसल, मुदिता शर्मा, संजीव राणा, भूरा, गीता,सुरिंदर गोयल, कपिल भट्ट सहित अन्य समाजसेवी बढ़-चढ़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सभी सदस्य प्रतिदिन स्वयं मौजूद रहकर युवाओं की सुविधा का विशेष ध्यान रख रहे हैं।

 

ट्रस्ट सदस्यों ने कहा कि जब तक भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी, तब तक यह निःस्वार्थ सेवा भी लगातार जारी रखी जाएगी, ताकि किसी भी बच्चे को भोजन या अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।

सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी समाजसेवियों, दानदाताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” और इसी भावना के साथ ट्रस्ट निरंतर समाजहित में कार्य करता रहेगा।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *