news

सीटीयू के ऑपरेशनल इश्यू एवं सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर परिवहन सचिव से चर्चा की

सीटीयू के ऑपरेशनल इश्यू एवं सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर परिवहन सचिव से चर्चा की

 

 

चण्डीगढ़ : चंडीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल, जिसमें जसवंत सिंह, आजाद सिंह, बलबीर सिंह, सत्येंद्र सिंह एवं गोविंद दहिया शामिल थे, द्वारा सचिव, परिवहन, चंडीगढ़ से मुलाकात कर चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण ऑपरेशनल एवं प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि सीटीयू की वर्तमान परिचालन व्यवस्था को मजबूत करने, यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने तथा भविष्य में बसों की कमी से उत्पन्न होने वाली समस्या से बचने के लिए इन मुद्दों पर तत्काल एवं समयबद्ध कार्रवाई आवश्यक है। बैठक के दौरान यूनियन द्वारा कई मांगें एवं मुद्दे उठाए गए।

₹20 करोड़ की राशि से नई एचवीएसी/एसी बसों की खरीद

 

सीटीयू के लॉन्ग रूट संचालन को सुदृढ़ करने के लिए उपलब्ध लगभग ₹20 करोड़ की राशि का उपयोग नई एचवीएसी/एसी बसों की खरीद हेतु करने का आग्रह किया गया। इस राशि से लगभग 40 नई एसी बसें खरीदी जा सकती हैं। साथ ही

सीटीयू के स्वीकृत/प्रस्तावित 412 बसों के फ्लीट को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई, क्योंकि आने वाले समय में बड़ी संख्या में वर्तमान बसें कंडम होने वाली हैं। चंडीगढ़ की जनता द्वारा भी लॉन्ग रूट एवं एसी बस सेवाओं की मांग लगातार की जा रही है।

 

आठ राज्यों के साथ पारस्परिक परिवहन समझौता

 

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान तथा जम्मू-कश्मीर के साथ पारस्परिक परिवहन समझौते को शीघ्र अंतिम रूप देने की मांग की गई, ताकि सीटीयू को अंतरराज्यीय रूटों पर सुचारु एवं प्रभावी रूप से संचालन का अवसर मिल सके और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का विस्तार किया जा सके।

 

सर्विस रोड़ टैक्स लागू करने की मांग

 

अन्य राज्यों की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी सर्विस रोड़ टैक्स को शीघ्र लागू करने का आग्रह किया गया, ताकि अंतरराज्यीय परिवहन व्यवस्था को व्यवस्थित एवं समान आधार पर संचालित किया जा सके।

 

सीटीयू में रिक्त पदों को तत्काल भरने की मांग

 

सीटीयू में लंबे समय से रिक्त पड़े चालक, परिचालक, स्टेशन सुपरवाइजर, ट्रैफिक मैनेजर, वर्क्स मैनेजर, महाप्रबंधक, असिस्टेंट डिविजनल मैनेजर सहित अन्य आवश्यक पदों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र भरने की मांग की गई। यूनियन ने स्पष्ट किया कि पर्याप्त मैनपावर के अभाव में सीटीयू का ऑपरेशनल सिस्टम प्रभावित होता है तथा उपलब्ध बसों का भी पूर्ण उपयोग नहीं हो पाता।

 

बिना वैध परमिट अनुमति संचालित अंतरराज्यीय बसों पर कार्रवाई

 

पंजाब राज्य से आईएसबीटी-43, चंडीगढ़ आने वाली वाल्वों/ इंटीग्रल कोच बसों के परमिट एवं समय-सारणी से संबंधित, बस बिना वैध परमिट/स्वीकृति के संचालित पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई।

 

अवैध/अनधिकृत निजी परिवहन संचालन पर प्रभावी कार्रवाई आईएसबीटी-17 एवं -43 के आसपास तथा संबंधित क्षेत्रों में संचालित होने वाली अनधिकृत निजी बसों, टेम्पो ट्रैवलर्स एवं टैक्सियों के कारण सीटीयू की आय एवं ऑपरेशनल व्यवस्था प्रभावित होने का मुद्दा उठाया गया। यूनियन ने मांग की कि बस स्टैंडों के सामने वाले सेक्टरों, मनीमाजरा, मलोया तथा सेक्टर-45 एवं 47 आदि क्षेत्रों में यदि कोई वाहन नियमों/परमिट की शर्तों के विरुद्ध संचालित पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध प्रभावी एवं नियमित प्रवर्तन कार्रवाई की जाए।

 

सीटीयू अधिकारियों को प्रभावी एनफोर्समेंट पॉवर्स देने की मांग

 

सीटीयू के महाप्रबंधक तथा संबंधित स्टेशन सुपरवाइजर/अधिकृत अधिकारियों को नियमों के अनुरूप अनधिकृत बसों, टेम्पो ट्रैवलर्स एवं अन्य वाहनों के विरुद्ध चालान एवं आवश्यक कार्रवाई/इंपाउंडिंग की प्रभावी शक्तियां प्रदान करने का आग्रह किया गया, ताकि मौके पर ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

सचिव परिवहन की अध्यक्षता में संयुक्त उच्चस्तरीय बैठक की मांग यूनियन द्वारा उपरोक्त सभी ऑपरेशनल एवं प्रवर्तन संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों के स्थायी एवं समयबद्ध समाधान के लिए सचिव परिवहन, यू.टी. चंडीगढ़ की अध्यक्षता में एक संयुक्त उच्चस्तरीय बैठक आयोजित करवाने का विशेष आग्रह किया गया।

 

यूनियन का मानना है कि इन मुद्दों का प्रभावी समाधान तभी संभव है जब संबंधित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एक साथ बैठकर सीटीयू की वर्तमान ऑपरेशनल स्थिति, अंतरराज्यीय बस संचालन, टाइम टेबल, परमिट, अनधिकृत परिवहन संचालन, प्रवर्तन व्यवस्था तथा सीटीयू के फ्लीट एवं मैनपावर से संबंधित मामलों पर एक समन्वित कार्ययोजना तैयार करें।

 

इस प्रस्तावित बैठक में डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट, यू.टी. चंडीगढ़, एसएसपी ट्रैफिक, चण्डीगढ़ पुलिस, सेक्रेटरी एसटीए, चंडीगढ़ तथा सीटीयू के महाप्रबंधक/ट्रैफिक से संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किए जाने की मांग की गई है। यूनियन ने सचिव परिवहन से आग्रह किया कि इस बैठक को शीघ्र आयोजित कर प्रत्येक ऑपरेशनल मुद्दे पर स्पष्ट निर्णय, जिम्मेदारी एवं समय-सीमा निर्धारित की जाए, ताकि सीटीयू की परिचालन क्षमता बढ़ाई जा सके, यात्रियों को बेहतर एवं विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध हो तथा सीटीयू के हितों की प्रभावी रूप से रक्षा की जा सके।

 

जारीकर्ता:

 

सत्येंद्र सिंह

उप प्रधान,

चंडीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *