news
श्री साईं धाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर पुनीत खुराना करेंगे कृष्ण भजन गायन

श्री साईं धाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर पुनीत खुराना करेंगे कृष्ण भजन गायन

मध्य रात्रि 12 बजे भक्तों में बंटेगा माखन मिश्री का प्रसाद

चण्डीगढ़ : श्री साईं धाम, सेक्टर 29 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन 4 सितंबर, शुक्रवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में साईं-कृष्ण भजनों की शाम आयोजित होगी, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक पुनीत खुराना द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति दी जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, भजन संध्या का समय रात 8:30 बजे से 12:00 बजे तक रहेगा। इसके बाद मध्यरात्रि 12:00 बजे भक्तों में माखन मिश्री प्रसाद वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को श्री कृष्ण एवं श्री साईं बाबा के चरणों में भक्ति पुष्प अर्पित करने का अवसर भी मिलेगा।


