Breaking News
news

महिला समानता दिवस पर कैंसर एवं गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं का सम्मान, समाज को नई दिशा देने का संदेश: ममता डोगरा

 

 

महिला समानता दिवस पर कैंसर एवं गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं का सम्मान, समाज को नई दिशा देने का संदेश: ममता डोगरा

 

चंडीगढ़।

चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव एवं समाजसेविका श्रीमती ममता डोगरा द्वारा सेक्टर-38, चंडीगढ़ में महिला समानता दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की एकता, सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना था।

कार्यक्रम में चंडीगढ़ के सांसद श्री मनीष तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री हरमोहिंदर सिंह लक्की सहित विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती नाजनीन तिवारी, परमिंदर कौर पूर्व प्रमुख पंजाब सरकार महिला आयोग, चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती नंदिता हुड्डा, पूर्व मेयर कमलेश तथा बनारसी दास सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस की सेक्शन ऑफिसर श्रीमती अमरजीत कौर तथा आशा कालोन गोल्डन लायनेस सहित समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं के प्रति विशेष संवेदना, सम्मान और सहयोग का संदेश भी दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि समाज को ऐसी महिलाओं के साथ मजबूती से खड़ा होकर उन्हें हौसला और सम्मान देना चाहिए।

 

कार्यक्रम की आयोजक ममता डोगरा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और अवसर मिलना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि महिला समानता दिवस जैसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा, क्षमता और शक्ति को पहचानने के लिए प्रेरित करते हैं। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण और समान अवसर प्रदान करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है।

 

ममता डोगरा ने कहा कि “कैंसर और गंभीर बीमारियों से जूझ रही महिलाओं को केवल इलाज ही नहीं, बल्कि भावनात्मक सहयोग, सम्मान और समाज का साथ भी चाहिए। हमें मिलकर उनके जीवन में उम्मीद, आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार करना होगा।”

 

उन्होंने कहा कि महिलाओं की उपलब्धियों और संघर्षों को सम्मानित करना आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। महिला समानता दिवस का वास्तविक उद्देश्य तभी सफल होगा, जब समाज में हर महिला को बिना किसी भेदभाव के सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।

 

कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, मनोरंजक गतिविधियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं की एकजुटता, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की भावना देखने को मिली।

 

अंत में सभी उपस्थित अतिथियों एवं महिलाओं ने मिलकर महिला समानता, सम्मान, सहयोग और सशक्तिकरण की भावना को समाज में और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

 

— श्रीमती ममता डोगरा

सचिव, चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस

समाजसेविका

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *