news
पंचकूला : CM की मौजूदगी में शपथ ग्रहण, मेयर और पार्षद अब संभालेंगे कामकाज


पंचकूला: नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर शाम लाल बंसल और सभी पार्षदों के लिए वीरवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सभी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
अंबाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने सबसे पहले मेयर शाम लाल बंसल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई।




