news
पंचकूला/ 21.6.26 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ताऊ देवी लाल स्टेडियम में चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (सीपीएल) के खिलाड़ियों और अधिकारियों ने विशेष योग सत्र में भाग लिया।


पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ताऊ देवी लाल स्टेडियम में चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (सीपीएल) के खिलाड़ियों और अधिकारियों ने विशेष योग सत्र में भाग लिया। सत्र का संचालन आयुर्वेद विशेषज्ञ आचार्य मनीष ने किया। उन्होंने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए खिलाड़ियों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। यूटीसीए के संस्थापक अध्यक्ष संजय टंडन ने खेलों में योग के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में लीग की सभी टीमों के खिलाड़ी और अधिकारी शामिल रहे।



