news

योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है। यह न केवल शरीर को निरोगी रखता है, बल्कि हमारे मन, विचारों और जीवन को भी संतुलित बनाता है : नायब सिंह सैनी

पंचकूला/21.6.26: योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है। यह न केवल शरीर को निरोगी रखता है, बल्कि हमारे मन, विचारों और जीवन को भी संतुलित बनाता है : नायब सिंह सैनी
 

पंचकूला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया सामूहिक योगाभ्यास

जिला प्रशासन और एम प्रो डेवलपर के संयुक्त प्रयास से परेड ग्राउंड में उमड़ा जनसैलाब।
हजारों नागरिकों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प

पंचकूला : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला प्रशासन पंचकूला द्वारा एम प्रो डेवलपर्स के सहयोग से सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में एक भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सामूहिक आयोजन में हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योग शरीर और मन को संतुलित बनाता है: मुख्यमंत्री
कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है। यह न केवल शरीर को निरोगी रखता है, बल्कि हमारे मन, विचारों और जीवन को भी संतुलित बनाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

स्वस्थ समाज का निर्माण हमारा लक्ष्य: इंदरजीत औलख
इस विशेष पहल पर एम प्रो डेवलपर की संस्थापक एवं स्ट्रेटेजिक डायरेक्टर, सुश्री इंदरजीत औलख ने कहा, “योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है।  एम प्रो में हम केवल बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में ही नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में भी विश्वास रखते हैं। जिला प्रशासन के साथ इस महत्वपूर्ण आयोजन का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है।”

संकल्प के साथ समापन
समारोह के दौरान सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम का समापन “स्वस्थ शरीर, शांत मन और समृद्ध समाज” के संदेश और योग को नियमित अपनाने के संकल्प के साथ हुआ। जिला प्रशासन और  एम प्रो डेवलपर्स ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों  का आभार व्यक्त किया

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *