news

निष्काम समाज सेवा भारत विकास परिषद का सिद्धांत है : नीलम गुप्ता 

निष्काम समाज सेवा भारत विकास परिषद का सिद्धांत है : नीलम गुप्ता

भाविप, ईस्ट-1 और एफएएसए ने लस्सी की छबील और हल्वा चने के प्रसाद की सेवा की

 

चण्डीगढ़ : भारत विकास परिषद (भाविप) ईस्ट-1, चण्डीगढ़ और फायर अवेयरनेस एंड सेफ्टी एसोसिएशन (एफएएसए) ने संयुक्त रूप से रामगढ़िया भवन, सेक्टर 27 के बाहर सैंकड़ों लोगों को लस्सी की छबील और हल्वा चने के प्रसाद की सेवा की। भारत विकास परिषद ईस्ट-1 की अध्यक्षा नीलम गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि निष्काम समाज सेवा भारत विकास परिषद का सिद्धांत है। उन्होंने कहा कि ये संस्था भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को सर्वोपरि रख कर समाज सेवा में तत्पर रहती है। इस अवसर पर चण्डीगढ़ के पूर्व मेयर देवेश मौदगिल, पूर्व पार्षद देवेंद्र सिंह बबला, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) नीरज सरना और इंस्पेक्टर एवं सेक्टर 26 पुलिस थाना प्रभारी राम रत्तन ने लस्सी की छबील और हल्वा-चने के प्रसाद के वितरण के साथ कार्यकम को आरम्भ करवाया। इस सेवा कार्य में संजय सिंगला, मनमोहन जौली, प्रोमिला ग्रोवर, ऋतु अग्रवाल, सुमिता कोहली, अमिता मित्तल, डेज़ी महाजन, लता शर्मा, देविन्दर भोला, सुमन गुप्ता, शिखा निझावन, भूषण ठाकुर, अनु सिंगला, हैप्पी, अमरदीप सहगल, अशे लांबा, सोनम वर्मा एवं इंदू मदान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर एफएएसए अध्यक्ष और भारत विकास परिषद ईस्ट-1चंडीगढ़ के सह सचिव जसज्योत सिंह अलमस्त ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा को जीवन का मूल सिद्धांत मानते हुए इस सेवा कार्य को किया गया है।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *