news

ब्राह्मण समाज के उत्थान हेतु संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया सर्व ब्राह्मण महासभा ने 

ब्राह्मण समाज के उत्थान हेतु संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया सर्व ब्राह्मण महासभा ने

चण्डीगढ़ : सर्व ब्राह्मण महासभा, चण्डीगढ़ द्वारा संस्था की राजस्थान इकाई के संस्थापक एवं प्रेरणास्रोत सुरेश मिश्रा के चंडीगढ़ आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ इकाई के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दीपक शर्मा, मनीष शारदा तथा नरेंद्र शर्मा ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम में डॉ. आरसी मिश्रा तथा आदर्श शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और समाज के उत्थान हेतु संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

अपने संबोधन में सुरेश मिश्रा ने अपने दीर्घ अनुभव एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण से उपस्थित सदस्यों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विशेष रूप से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा, जरूरतमंद कन्याओं के विवाह तथा अन्य समाजोपयोगी कार्यों में संगठन की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम वर्ग को आगे बढ़कर ऐसे परिवारों की सहायता करनी चाहिए, जिससे सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास को बल मिले।

उन्होंने संगठन को सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति, समाज की उन्नति और संस्कारों का संरक्षण ही हमारी सामूहिक सफलता का आधार है।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *