news

झाड़ियों से खेल मैदान तक—मनीमाजरा के बच्चों के भविष्य के लिए एसोसिएशन ने उठाई आवाज, प्रशासन ने शुरू किया सफाई अभियान: राजबीर सिंह भारतीय

मनीमाजरा सेक्टर-13 के पॉकेट 8 के स्कूल और दर्शनी बाग तक जंगलनुमा क्षेत्र की बदली तस्वीर; रेजिडेंट्स एसोसिएशन ने प्रशासन का जताया आभार: राजबीर सिंह भारतीय

चंडीगढ़। मनीमाजरा/8.9.2026

मनीमाजरा सेक्टर-13 में लंबे समय से झाड़ियों, गंदगी और अवांछित पेड़-पौधों से घिरे जंगलनुमा क्षेत्र की समस्या को लेकर ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लगातार आवाज उठाए जाने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सफाई अभियान शुरू कर दिया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं संस्थापक राजबीर सिंह भारतीय तथा चेयरमैन सुभाष धीमान ने इस जनहित के कार्य के लिए चंडीगढ़ नगर निगम कमिश्नर का विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने मनीमाजरा क्षेत्र के इसके अलावा एमओएच विंग मनीमाजरा के अधिकारी देवेन्द्र रोहिला, हॉर्टिकल्चर विभाग के एसडीओ अंग्रेज सिंह का भी आभार व्यक्त किया है। जिन्होंने कमीश्नर साहब के आदेश की तुरन्त पालना की तथा जरूरी कार्य शुरू किया।

अरविंद कुमार के सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद:

राजबीर सिंह भारतीय व सुभाष धीमान ने इस जनहित के प्रयास में हल्लोमाजरा के समाजसेवी अरविंद कुमार के सहयोग की भी विशेष रूप से सराहना की।
उन्होंने कहा कि अरविंद कुमार ने प्रशासन के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं और नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर एसोसिएशन के प्रयासों को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और प्रशासन के सामूहिक प्रयासों से ही क्षेत्र की समस्याओं का स्थायी समाधान संभव है।

बुलडोजर और ट्रैक्टर से युद्ध स्तर पर सफाई:

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि उक्त क्षेत्र में लंबे समय से घनी झाड़ियां और अवांछित वनस्पति फैलने के कारण यह स्थान जंगलनुमा बन गया था। इससे गंदगी के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों, बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई थी।

एसोसिएशन द्वारा समस्या को प्रशासन के समक्ष उठाए जाने के बाद निगम के सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। हॉर्टिकल्चर विभाग की ओर से बुलडोजर और ट्रैक्टर की सहायता से झाड़ियों तथा अवांछित पेड़-पौधों को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है।

सफाई अभियान के दौरान राजबीर सिंह भारतीय, सुभाष धीमान तथा मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सुन्दर मौके पर मौजूद रहे और कार्य की निगरानी करते हुए प्रशासनिक कर्मचारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

सिर्फ सफाई नहीं, अब खेल मैदान की जरूरत:

राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि “झाड़ियों से खेल मैदान तक” का यह प्रयास केवल एक जगह की सफाई का मामला नहीं है, बल्कि मनीमाजरा के बच्चों और युवाओं के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

उन्होंने कहा कि सफाई के बाद इस स्थान को दोबारा झाड़ियों और गंदगी की चपेट में आने देने के बजाय इसका स्थायी उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। प्रशासन को यहां बच्चों और युवाओं के लिए आधुनिक खेल मैदान अथवा खेल परिसर विकसित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मनीमाजरा में बढ़ती आबादी के बावजूद बच्चों और युवाओं के लिए पर्याप्त खेल सुविधाओं का अभाव है। यदि इस स्थान को खेल मैदान के रूप में विकसित किया जाता है, तो यह क्षेत्र के बच्चों के लिए बड़ी सौगात होगी।

राजबीर सिंह भारतीय ने कहा, “बच्चों को मैदान मिलेगा तो उन्हें सकारात्मक दिशा मिलेगी। खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, अनुशासन और बेहतर भविष्य का माध्यम है। युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए खेल सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है।”

प्रशासन से आगे की कार्रवाई की मांग:

एसोसिएशन ने चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि सफाई अभियान को जल्द पूरा करने के साथ-साथ साफ किए गए स्थान की नियमित देखरेख और संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही, इस स्थान को खेल मैदान के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए, ताकि मनीमाजरा के बच्चों और युवाओं को खेल के लिए बेहतर एवं सुरक्षित स्थान उपलब्ध हो सके।

एसोसिएशन ने कहा कि वह मनीमाजरा सेक्टर-13 के नागरिकों की स्वच्छता, सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं और बच्चों के बेहतर भविष्य से जुड़े मुद्दों को आगे भी पूरी गंभीरता के साथ प्रशासन के समक्ष उठाती रहेगी।

इस जनहित के कार्य के लिए एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य भी पूरी तरह से समर्पित हैं। जिनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष: गुरमीत सिंह राणा, उपाध्यक्ष: शमीम अहमद, पास्टर रॉबर्ट विलियम, झूलेलाल
सचिव: अभिजीत सैनी, पूजा,
सह-सचिव: मंदीप, सैंकी, सतनाम सिंह बैंस, आरीफ हुसैन
कानूनी सलाहकार: एडवोकेट अरुण कुमार वशिष्ट
सलाहकार मंडल: मनजीत सिंह, जोगेंद्र ठाकुर, रमेश चंद सिरसवाल शामिल हैं।

जारीकर्ता

राजबीर सिंह भारतीय
अध्यक्ष एवं संस्थापक

सुभाष धीमान
चेयरमैन

ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन
सेक्टर-13, चंडीगढ़

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *