*एरिया पार्षद प्रेम लता ने वार्ड विकास को नई गति दी*

*सेक्टर-43 के होटल पार्किंग एरिया में तीन नई हाई मास्ट लाइटें चालू कर अंधेरा दूर किया*
एरिया पार्षद प्रेम लता ने अपने वार्ड के विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए सेक्टर-43 स्थित होटलों के सामने पार्किंग एरिया में तीन नई हाई मास्ट लाइटें लगवाईं और उन्हें चालू कर जनता को समर्पित किया।

इससे पहले यह पार्किंग एरिया रात में पूरी तरह अंधेरा रहता था, जिससे होटलों में आने-जाने वाले लोगों को काफी असुविधा होती थी। इन तीनों हाई मास्ट लाइटों को इस तरह से स्थापित किया गया है कि पूरा एरिया अच्छी तरह रोशन हो जाए और कोई डार्क स्पॉट न रहे।

इस शुभ अवसर पर श्री राजेश राय, लोकेश चोपरा, ब्रजेंद्र सिंह बिट्टू (चेयरमैन फॉसवैक), मंजीत कौर, अवतार सिंह तथा मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य और सेक्टरवासी मौजूद रहे।

पार्षद प्रेम लता ने कहा कि वार्ड में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और जनता की सुरक्षा तथा सुविधा उनकी प्राथमिकता है।

प्रेमलता पार्षद वार्ड नंबर 23
चंडीगढ़

