चंडीगढ़ सोशल वेलफेयर कमेटी ने नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

चंडीगढ़ सोशल वेलफेयर कमेटी ने नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

नशे से होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला
चंडीगढ़। युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चंडीगढ़ सोशल वेलफेयर कमेटी की ओर से सेक्टर-24 में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष हाकम सरहदी और सोशल वर्कर संदीप दहिया ने की।

इस अवसर पर उन्होंने नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य पर गंभीर असर डालता है। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा शिक्षा, खेलकूद और अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।वही कमेटी के सेक्रेटरी जनरल प्रेम शम्मी ने भी नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया और उनसे बचाव के उपाय बताए।उन्होंने बुजुर्गों और विद्यार्थियों से अपील की कि वे अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी के साथ ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें और सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करें।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष हाकम सरहदी, सोशल वर्कर संदीप दहिया,डॉक्टर मीणा गर्ग, सेक्रेटरी जनरल प्रेम शम्मी,सोशल वर्कर परवीन शर्मा टीटू, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा सतपाल वर्मा, महिला नेता कुलजीत कौर सोनिया, जनक राज,जरनैल सिंह, केवल सिंह, रमेश बैंस, राजकुमार व लक्ष्मी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।




