किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि पर आरएलडी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि पर आरएलडी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चण्डीगढ़ : राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) द्वारा आज सेक्टर-29 स्थित पार्टी कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विद्या शंकर पाठक सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चौधरी साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विद्या शंकर पाठक, उप प्रधान ललित भाटिया, राम मिलन गौड ऑफिस सेकेट्री राखी मेहरा ओर कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अध्यक्ष विद्या शंकर पाठक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। उनके विचार और नीतियां आज भी देश के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल सदैव चौधरी साहब के सिद्धांतों पर चलकर समाज के हर वर्ग की आवाज़ बुलंद करता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया तथा उनके योगदान को याद किया।




