पार्षद बिमला दुबे ने महापौर एवं निगम आयुक्त ने वार्ड नं 9 में पेयजल की समस्या को उठाया

पार्षद बिमला दुबे ने महापौर एवं निगम आयुक्त ने वार्ड नं 9 में पेयजल की समस्या को उठाया
महापौर एवं निगम आयुक्त ने अगले निगम हाउस में 21 करोड़ रुपए की लागत से नई पाइप लाइन बिछाने व 5 नए नलकूपों को स्थापित करने का एजेंडा लाने का आश्वासन दिया

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ नगर निगम की पार्षद बिमला दुबे ने महापौर सौरभ जोशी एवं निगम आयुक्त अमित कुमार के समक्ष वार्ड नं 9 (मौली जागरां, सुंदर नगर, विकास नगर और गांव दरिया) में बढ़ती पेयजल समस्या को लेकर नहर के पानी की सप्लाई शुरू करने की मांग उठाई जिसपर निगम आयुक्त व महापौर ने निगम कि अगली बैठक में इस बाबत एजेंडा लाने का आश्वासन दिया। उनके मुताबिक इसके तहत 21 करोड़ रुपए की लागत से नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी व यहां 5 नए नलकूपों को भी स्थापित किया जाएगा, जिससे हमेशा-हमेशा के लिए इस वार्ड में पेयजल की समस्या ख़त्म हो जाएगी।
इससे पहले पार्षद बिमला दुबे ने निगम हाउस की बैठक में भी ये मुद्दा उठाते हुए कहा था कि इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ट्यूबवेलों पर निर्भर है, जबकि लगातार गिरते भूजल स्तर और बढ़ती आबादी के कारण पानी की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उनके मुताबिक वर्तमान व्यवस्था भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं है, इसलिए इन क्षेत्रों में जल्द से जल्द कैनाल वाटर सप्लाई की व्यवस्था की जाए।
पार्षद बिमला दुबे व उनके पति एवं पूर्व पार्षद तथा डिप्टी मेयर अनिल दुबे ने निगम आयुक्त अमित कुमार व महापौर सौरभ जोशी का इस कार्य के लिए उनका तहे-दिल से धन्यवाद किया।



