हिडन टैलेंट क्लब वेलफेयर ट्रस्ट ने संगीतमय शाम ‘सितारों का सफर-सुरों के संग’ का किया आयोजन

हिडन टैलेंट क्लब वेलफेयर ट्रस्ट ने संगीतमय शाम ‘सितारों का सफर-सुरों के संग’ का किया आयोजन

चण्डीगढ़ : पंजाब कला भवन में हिडन टैलेंट क्लब वेलफेयर ट्रस्ट ने वर्ल्ड म्यूजिक डे पर एक भव्य कार्यक्रम ‘सितारों का सफर-सुरों के संग’ का आयोजन किया। इस संगीतमय शाम का आयोजन ऑर्गनाइजेशन अध्यक्ष श्रीमती वीना सोफत द्वारा कराया गया। इसमें पारस हॉस्पिटल के डॉ. अनुराग शर्मा और रिटायर्ड आईएएस दम्पति एस.एस. प्रसाद व रंजू प्रसाद ने भी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विश्व संगीत दिवस पर की गई इस संगीतमय शाम की शुरुआत बेबी समायरा बेदी ने सरस्वती मां की आराधना के साथ की। इसके बाद दीपक कौशिक, सत्य भूषण, अनन शर्मा, मंजरी भारती बेदी, गणेश, कावीश और समी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। दिल्ली से आए इमरान असर ने ‘दिल के पहलू’, साजन शर्मा ने ‘ये दुनिया उसी की’ और राजेश खरे ने ‘दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा’ गाया। वहीं, रोहित शुक्ला और मीना भट्ट ने ‘दीवाने हैं दीवानों को ना घर चाहिए’ गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।विशाल शर्मा और कंचन भल्ला ने ‘किताबें बहुत सी पढ़ी होंगी’ गाकर समां बांध दिया। मुख्य अतिथि एस.एस. प्रसाद और सी.वी. उन्नर ने ‘मेरा प्यार भी तू है’ और समायरा व वीना सोफत ने ‘सैयां दिल में आना रे’ पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा देवेन्द्र भोला, मंजु चंदेल, लिली गुप्ता, रुचिका सेठ, प्रिंस शर्मा, अभिजीत, राजेश कंवर, संजीत सोढ़ी और लता मेहरा ने भी गीत सुनाए। मुख्य अतिथि डॉ. अनुराग शर्मा ने दिल छू लेने वाला गीत ‘जाने जां, ढूंढता फिर रहा हूं’ गाकर समां बांध दिया। पूनम शर्मा और सीमा चंदेल (अंबाला) की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। दर्शकों ने कार्यक्रम का बहुत आनंद लिया।



