news

हीरो सजोबा टीएसडी रैली-2026 का आयोजन 3 से 4 अक्टूबर तक

रैली में पहली बार नाइट स्टेज और बाइकर्स क्लास होगी, 35 कारें और 15 मोटरसाइकिलें लेंगी हिस्सा

·        2 अक्टूबर को शाम 5 बजे सेंट जॉन्स हाई स्कूल से होगा रैली का औपचारिक शुभारंभ

 

चंडीगढ़, 30 सितंबर 2026: मोटरस्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए हीरो सजोबा टीएसडी (टाइम स्पीड डिस्टेंस) रैली-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस बार रैली में पहली बार बाइकर्स क्लास और नाइट स्टेज शामिल किए गए हैं। पंजाब में नए और चुनौतीपूर्ण ट्रैक भी इस रैली का हिस्सा होंगे।

सेंट जॉन्स  ओल्ड बॉयज एसोसिएशन (सजोबा) फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब्स ऑफ इंडिया (एफएमएससीआई) के मार्गदर्शन में यह रैली आयोजित कर रहा है । इस रैली का सेरेमोनियल शुभारंभ 2 अक्टूबर को शाम 5 बजे सेंट जॉन्स हाई स्कूल से होगा। इसके बाद रैली की आधिकारिक शुरुआत 3 अक्टूबर को दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजेस से होगी। रैली 4 अक्टूबर को वापस लौटेगी और इसी दिन चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन (सीजीए) में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ इसका समापन होगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रैली की जानकारी देते हुए सजोबा के प्रेसिडेंट निखिल दीप सिंह जसपाल ने कहा कि पहली बार बाइकर्स क्लास शुरू करने का उद्देश्य इस आयोजन को ज्यादा लोगों के लिए खुला बनाना और मोटरसाइकिल चलाने के शौकीनों को भी इसमें भाग लेने का अवसर देना है।

 

जसपाल ने कहा कि पहली बार बाइकर्स क्लास शुरू होने से सजोबा टीएसडी रैली में एक नया आयाम जुड़ेगा और मोटरसाइकिल के शौकीनों को इस आयोजन में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

 

क्लार्क ऑफ द कोर्स (सीओसी) एसपीएस घई ने बताया कि टाइम-स्पीड-डिस्टेंस (टीएसडी) रैली में प्रतिभागियों को तय रास्ते पर चलते हुए निर्धारित औसत गति बनाए रखनी होती है और तय समय पर निर्धारित चेकपॉइंट्स तक पहुंचना होता है। उन्होंने कहा कि सामान्य स्पीड रैलियों में जहां तेज गति पर ज्यादा जोर होता है, वहीं टीएसडी रैली में रास्ते की सही जानकारी, समय का सही प्रबंधन, सटीकता और ड्राइवर तथा को-ड्राइवर के बीच बेहतर तालमेल महत्वपूर्ण होता है।

 

एडिशनल सीओसी डॉ. राहुल दत्ता ने कहा कि इस वर्ष पहली बार नाइट स्टेज शुरू किया जा रहा है। रात के समय ड्राइविंग और रास्ते को समझना प्रतिभागियों के लिए एक अलग चुनौती होगी। इससे उनकी एकाग्रता, आपसी तालमेल और सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता की परीक्षा होगी।

 

डिप्टी क्लार्क  ऑफ द कोर्स (डीसीओसी) नागेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष रैली के लिए नए ट्रैक चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने इस वर्ष की रैली के लिए नए ट्रैक तलाशे और चुने हैं। इन हिस्सों में ज्यादा तीखे मोड़ और ऐसे रास्ते होंगे जिनसे प्रतिभागी परिचित नहीं होंगे। इससे उन्हें ज्यादा सटीकता, नियंत्रण और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता दिखानी होगी।

 

गौरतलब है कि रैली मोहाली, एसबीएस नगर, रूपनगर, होशियारपुर और गढ़शंकर के कुछ हिस्सों से होकर गुजरेगी। इस दौरान प्रतिभागियों को अलग-अलग तरह के इलाकों और बदलती सड़क परिस्थितियों का सामना करना होगा।

 

सजोबा के सेक्रेटरी एवं कॉम्पिटिटर रिलेशन्स ऑफिसर  (सीआरओ) दानिश सिंह मंगत ने कहा कि इस वर्ष रैली को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

 

मंगत ने कहा कि इस वर्ष की रैली में 35 कारें और 15 बाइक हिस्सा ले रही हैं, जो बहुत अच्छी प्रतिक्रिया है। प्रतिभागियों की संख्या एसजेओबीए टीएसडी रैली को लेकर लोगों के उत्साह को दर्शाती है और इस बार के आयोजन को खास बनाती है।

 

क्लब स्टीवर्ड निपुण मेहन ने कहा कि आयोजकों का पूरा ध्यान प्रतिभागियों को चुनौतीपूर्ण लेकिन व्यवस्थित रैली का अनुभव देने पर है। इसके लिए सभी नियमों और प्रक्रियाओं का सही तरीके से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई है। डॉ. उत्कर्ष सिंह आनंद ने कहा कि एम्बुलेंस की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए फोर्टिस के साथ समन्वय किया गया है। वहीं फर्स्ट इंटरवेंशन व्हीकल्स (एफआईवी) में मेडिकल किट और ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध रहेंगे।

 

डॉ. विवेक कपूर ने कहा कि हम पूरे रूट पर एम्बुलेंस और एफआईवी की तैनाती की निगरानी कर रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

 

चीफ सेफ्टी ऑफिसर नवकिरण सिंह ने कहा कि सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आयोजकों ने स्थानीय अस्पतालों और जिला प्रशासन के साथ समन्वय किया है। स्थानीय अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है और किसी भी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एक निकासी योजना भी तैयार की गई है।

 

एक सवाल के जवाब में जसपाल ने बताया कि हीरो रैली का टाइटल स्पॉन्सर है, जबकि ब्रिजस्टोन टायर स्पॉन्सर है। पंजाब टूरिज्म को-स्पॉन्सर और वामसी मेरला अतिरिक्त स्पॉन्सर हैं। उन्होंने बताया कि कंधारी बेवरेजेज, फोर्टिस और दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजेस सहित अन्य संस्थान भी रैली के सहयोगी हैं।

 

सजोबा प्रेसिडेंट ने कहा कि आयोजन का समापन 4 अक्टूबर को चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। इस दौरान विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *