Breaking News
news

चंडीगढ़ क्लब के मानद महासचिव राजू मित्तल ने किया उद्घाटन, इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में रचनात्मकता और आधुनिकता पर रहेगा विशेष फोकस

चंडीगढ़ में ‘अल्फा इवेंट्स’ का शुभारंभ, कॉरपोरेट इवेंट्स से लेकर शादियों तक मिलेगी प्रोफेशनल सेवाएं

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर 2026।

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2, प्लॉट नंबर 169 रामदरबार में नई इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘अल्फा इवेंट्स’ का शुभारंभ किया गया। कंपनी का उद्घाटन चंडीगढ़ क्लब के मानद महासचिव राजू मित्तल ने किया। इस अवसर पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रुहानी सरीन और एंकर ईशा बिनोधा भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

अल्फा इवेंट्स के संस्थापक एवं संचालक हरप्रीत सिंह (हैप्पी ), सुपुत्र सुरिंदर राम ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य व्यक्तिगत आयोजनों, कॉरपोरेट कार्यक्रमों और मनोरंजन से जुड़े आयोजनों के लिए रचनात्मक एवं पेशेवर सेवाएं उपलब्ध करवाना है।  कंपनी ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार कार्यक्रमों की योजना बनाने से लेकर उनके सफल आयोजन तक की जिम्मेदारी संभालेगी।

 

कंपनी की प्रमुख सेवाओं में कॉरपोरेट इवेंट्स, वेडिंग प्लानिंग, फैशन शो, कॉन्सर्ट, एटीएल/बीटीएल गतिविधियां, प्रोडक्ट लॉन्च, प्रमोशनल कैंपेन और अन्य विशेष आयोजनों का प्रबंधन शामिल है। कंपनी का लक्ष्य बेहतर प्लानिंग, प्रभावी समन्वय, रचनात्मक सोच और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को यादगार अनुभव प्रदान करना है।

इस अवसर पर कंपनी की टीम के सदस्य अब्दुल सत्तार, संजीव गुप्ता (एक्सीलेंट कैटरिंग), समी खान, दलजीत सिंह, हरनेक सिंह, सतीश कुमार, आकाश कुमार, दीपक और सचिन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अल्फा इवेंट्स की शुरुआत के साथ कंपनी ने चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने तथा ग्राहकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक और विश्वसनीय सेवाएं प्रदान करने का लक्ष्य रखा है।

अल्फा इवेंट्स, इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2, रामदरबार, चंडीगढ़।

मोबाइल: 9417250008

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *