news

सेक्टर-19 सी में मार्केट एसोसिएशन के साथ पुलिस अधिकारियों ने की बैठक : कारोबारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उठाई मांग

चंडीगढ़/15.6.26

 

सेक्टर-19 सी में मार्केट एसोसिएशन के साथ पुलिस अधिकारियों ने की बैठक : कारोबारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उठाई मांग

चण्डीगढ़ : शहर के सबसे पुराने और व्यस्त बाजारों में शामिल सेक्टर-19 सी की मार्किट का आज स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने दौरा किया व स्थानीय कारोबारियों के बैठक भी की जिसमें पुलिस विभाग की ओर से स्थानीय डीएसपी अभिनंदन, थाना प्रभारी सरिता रॉय, अनिल दांगी व प्रदीप कुमार तथा मार्केट कमेटी, सेक्टर 19 सी की तरफ से अध्यक्ष विनोद तलवार, उपाध्यक्ष विवेक जॉली और सचिव-कम-कैशियर चंदन भाटिया के साथ-साथ सोनू थापर, संजय पाहवा, अंशुल अरोड़ा, सुभाष बंसल व विक्की मनचंदा आदि मौजूद थे।

व्यापारियों के क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं को लेकर पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप की मांग व कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी कई मुद्दों की ओर पुलिस अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। बैठक में

मार्केट कमेटी के अनुसार मार्केट में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहक आते हैं, लेकिन हाल के दिनों में सुरक्षा संबंधी समस्याओं के कारण दुकानदारों, कर्मचारियों और ग्राहकों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।

बताया गया कि बाजार के पीछे स्थित क्षेत्र और सार्वजनिक शौचालय के आसपास नियमित निगरानी की मांग की गई है। व्यापारियों का कहना है कि यहां कुछ लोग शराब सेवन और जुए जैसी गतिविधियों में लिप्त रहते हैं, जिससे बाजार का माहौल प्रभावित होता है तथा ग्राहकों और परिवारों के आने-जाने में असुविधा होती है।

मार्केट कमेटी ने अवैध रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं की समस्या भी उठाई। उनका कहना है कि कई अवैध विक्रेता पूरे दिन बाजार क्षेत्र में कब्जा जमाए रखते हैं और नगर निगम की कार्रवाई की सूचना मिलते ही वहां से हट जाते हैं।

व्यापारियों ने बाजार में बेहतर निगरानी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम से सीधे जुड़े हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे (बुलेट कैमरे) लगाने, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने तथा व्यस्त कारोबारी समय में अतिरिक्त पुलिस बल और पीसीआर तैनात करने की मांग की है।

मार्केट कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि इन मुद्दों को पहले भी कई बार संबंधित विभागों के समक्ष उठाया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन जल्द आवश्यक कदम उठाकर बाजार क्षेत्र में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करेगा।

मार्केट कमेटी के अध्यक्ष विनोद तलवार ने कहा कि इन उपायों से दुकानदारों, ग्राहकों और आगंतुकों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *