सीपीए की बैठक में मेंबरशिप रिन्यूअल प्रक्रिया तथा नए सदस्यों के लिए रजिस्ट्रेशन खोलने के मुद्दे पर हुई चर्चा

सीपीए की बैठक में मेंबरशिप रिन्यूअल प्रक्रिया तथा नए सदस्यों के लिए रजिस्ट्रेशन खोलने के मुद्दे पर हुई चर्चा
चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन (सीपीए) की गवर्निंग बॉडी की एक महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर-10 ए स्थित सीपीए चेयरमैन जेपीएस गरचा व प्रेसिडेंट सरोज चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें एसोसिएशन की आगामी गतिविधियों और संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान विशेष रूप से मेंबरशिप रिन्यूअल प्रक्रिया तथा नए सदस्यों के लिए रजिस्ट्रेशन खोलने के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा आगामी जनरल हाउस मीटिंग के आयोजन को लेकर भी सदस्यों ने अपने सुझाव सांझा किए।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई सार्थक सुझाव दिए। इस अवसर पर सीपीए पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से एसोसिएशन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता और पूर्ण सहयोग बनाए रखने की अपील की।
सीपीए प्रेसिडेंट सरोज चौहान ने कहा कि संगठन फोटोग्राफी से जुड़े पेशेवरों और कलाकारों के हितों के लिए लगातार कार्य करता रहेगा तथा भविष्य में भी विभिन्न रचनात्मक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



