सीपीए अध्यक्ष सरोज सिंह चौहान के मात्र 9 महीनों के कार्यकाल में प्राप्त की गई उपलब्धियों की हुई सराहना

सीपीए अध्यक्ष सरोज सिंह चौहान के मात्र 9 महीनों के कार्यकाल में प्राप्त की गई उपलब्धियों की हुई सराहना

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन (सीपीए)की जनरल हाउस मीटिंग लायंस क्लब, सेक्टर 18 में हुई जिसमें लगभग 200 सदस्यों एवं अतिथियों ने भाग लिया। क्षेत्र के वरिष्ठ फोटोग्राफर्स, जिन्होंने अपने पेशेवर जीवन में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की, ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्हें मंच पर व्यक्तिगत रूप से सम्मानित भी किया गया। इनमें सबसे प्रमुख रूप से आर्किटेक्चरल फोटोग्राफी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त सुरेश शर्मा (इंडियानो स्टूडियो) शामिल रहे।
एसोसिएशन के महासचिव सुनील भट्ट ने चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सरोज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व तथा कोषाध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य सुभाष भाटिया के सहयोग से, मात्र 9 महीनों की अल्प अवधि में गवर्निंग बॉडी द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इन सभी कार्यों में गवर्निंग बॉडी के प्रत्येक सदस्य ने पूरे समर्पण, निष्ठा और मेहनत के साथ एसोसिएशन के हित में 100% से भी अधिक योगदान दिया।
इस दौरान एसोसिएशन के कार्यकाल की मुख्य उपलब्धियाँ भी गिनाई गईं जिनमें पिछले लगभग दो दशकों से लंबित सीपीए की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लगभग पूर्ण रूप से अपडेट करना, एसोसिएशन के बैंक खाते की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करना तथा सीधे सीपीए के खाते में भुगतान हेतु स्कैनर सुविधा उपलब्ध करवाना, बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सदस्यों के लिए स्थानीय शाखाओं में ज़ीरो बैलेंस खाते खोलने की सुविधा प्रदान करना, एसोसिएशन की सदस्य संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि करना, पिछले वर्ष पंजाब बाढ़ राहत हेतु सहयोग प्रदान करना, साहिबज़ादों के शहीदी सप्ताह के दौरान लंगर सेवा आयोजित करना व आने वाले महीनों में राज्य स्तरीय फोटो प्रदर्शनी आयोजित करने की योजना बनाना आदि शामिल है। सभी ने इसके लिए अध्यक्ष की कार्यप्रणाली को सराहा।
सीपीए की बढ़ती लोकप्रियता और सक्रिय कार्यों को देखते हुए अध्यक्ष सरोज सिंह चौहान को पंजाब की एक फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन में संयुक्त सचिव का पद प्रदान किया गया। यह उपलब्धि पूरे पंजाब की जिला स्तरीय एसोसिएशनों में सीपीए की प्रतिष्ठा को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँ
चाएगी।



