सीएससीए ने रामगढ़िया सभा व डब्ल्यूसीडब्ल्यूसीएफ के सहयोग से मनाई बैसाखी और खालसा साजना दिवस

सीएससीए ने रामगढ़िया सभा व डब्ल्यूसीडब्ल्यूसीएफ के सहयोग से मनाई बैसाखी और खालसा साजना दिवस
चण्डीगढ़ : रामगढ़िया भवन, चण्डीगढ़ में बैसाखी और खालसा साजना दिवस का पावन पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, शुभचिंतकों वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों ने भाग लिया।
यह कार्यक्रम रामगढ़िया सभा, चण्डीगढ़, चण्डीगढ़ सीनियर सिटीज़न एसोसिएशन (सीएससीए) और वूमेन एवं चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन (डब्ल्यूसीडब्ल्यूसीएफ) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय सांसद मनीष तिवारी और नामी बिजनेसमैन तथा सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन एवं समाजसेवी डॉ.
एसपी ओबरॉय उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजकों के सांस्कृतिक परंपराओं को संजोने और समाज सेवा के प्रयासों की सराहना की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में चंडीगढ़ वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के चेयरमेन डॉक्टर बी.सी.गुप्ता (भूतपूर्व आईएएस अधिकारी), सीएससीए के प्रधान सुभाष अग्रवाल तथा महिला एवं बाल कल्याण फाउंडेशन के महासचिव कमलजीत सिंह उपस्थित थे।
कार्यक्रम में बैसाखी को फसल उत्सव के रूप में और खालसा पंथ के जन्म के रूप में मनाया गया। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक संगीत ने माहौल को जीवंत बना दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों द्वारा भी गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए।
समारोह में समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रमुख 13 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया जिनमें ब्रिगेडियर केशव चंद्र, शाम लाल सिंगला, अशोक कुमार कुंद्रा, अजीत सिंह रानौटा, सर्वप्रिय निर्मोही, डॉक्टर राधे श्याम गुप्ता, हरजीत ग्रोवर, डॉक्टर एचएस सभरवाल, हरि ओम वर्मा, सरदार चनन सिंह कलसी, पीएस विरदी एवं सरवन सिंह मथारू प्रमुख थे।
रामगढ़िया सभा के प्रधान मनविंदर सिंह रनौता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए मोहाली में स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने की योजना पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के समापन पर चंडीगढ़ वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के प्रधान सुभाष अग्रवाल ने सभी उपस्थितों का धन्यवाद किया।



