news
*डिफेंस कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 35 चंडीगढ़ द्वारा कर्मचारियों के लिए रखी गई दिवाली पार्टी*


पिछले कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी चंडीगढ़ डिफेंस कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर 35 द्वारा सेक्टर 35 के कर्मचारियों के लिए दीवाली पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें सफाई कर्मचारी, सीवरेज, डिस्पेंसरी, जल आपूर्ति स्टाफ, माली, पुलिस आदि शामिल थे।

इस समारोह में क्षेत्र की पार्षद प्रेम लता जी, सेना, पुलिस से सेवानिवृत्त उच्च अधिकारी, डॉक्टर, अधिवक्ता और वार्ड 23 की सम्मानित महिला निवासियों ने भाग लिया।

यह समारोह रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मेजर रविंदर सिंह के निवास स्थान पर आयोजित किया गया। सभी को चाय और नाश्ता करवाया गया और दीवाली के अवसर पर प्रत्येक अतिथि को मिठाई का एक डिब्बा दिया गया।
पार्षद प्रेम लता ने सभी स्थित मेहमानों को दीवाली की शुभकामनाएँ दी और सबके परिवार में सुख -शांति रहने की कामना भी करी ।


