news

समदर्श वेद जोसफ भावाधस के संयोजक नियुक्त

समदर्श वेद जोसफ भावाधस के संयोजक नियुक्त

 

चण्डीगढ़ : भावाधस संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य अधिवेशन में संगठन ने अपनी एकजुटता और विस्तार का बड़ा संदेश दिया। देशभर से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संगठन की भविष्य की रणनीतियों, सामाजिक अभियानों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान संगठन में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा भी की गई, जिन्हें भावाधस के सर्वोच्च वीरेश नरेश डिगान द्वारा आधिकारिक रूप से मंजूरी दी गई।

अधिवेशन में वीरोत्तम ओमपाल सिंह चावर को भावाधस का राष्ट्रीय निदेशक नियुक्त किया गया। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और लंबे समय से किए जा रहे सामाजिक कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं समदर्श वेद जोसफ को चण्डीगढ़-पंचकूला-मोहाली ट्राईसिटी क्षेत्र का संयोजक नियुक्त किया गया, जिन पर संगठन के विस्तार और युवाओं को जोड़ने की अहम जिम्मेदारी रहेगी।

 

इसके अलावा ज्योति हंस को चंडीगढ़ ट्राईसिटी भावाधस महिला विंग की प्रभारी बनाया गया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि महिला विंग को मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

 

अधिवेशन के दौरान संगठन के नेताओं ने कहा कि भावाधस केवल एक संगठन नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा का एक मजबूत मंच बन चुका है। आने वाले समय में संगठन शिक्षा, सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और युवाओं को दिशा देने के लिए कई बड़े अभियान चलाएगा।

 

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से पहुंचे संगठन के सदस्यों और पदाधिकारियों ने भाग लिया और नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला और संगठन के विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश नजर आया।

वीरांगी बबिता चंडालिया को भावाधस महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *