श्री ब्राह्मण सभा, चण्डीगढ़, जय मधुसूदन जय श्री कृष्ण फाउंडेशन एवं सृष्टि इको क्लब के सौजन्य से गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सैक्टर 46 सी में औषधीय वाटिका को विकसित किया गया

श्री ब्राह्मण सभा, चण्डीगढ़, जय मधुसूदन जय श्री कृष्ण फाउंडेशन एवं सृष्टि इको क्लब के सौजन्य से गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सैक्टर 46 सी में औषधीय वाटिका को विकसित किया गया

चण्डीगढ़ : श्री ब्राह्मण सभा, चण्डीगढ़ के तत्वावधान में जय मधुसूदन जय श्री कृष्ण फाउंडेशन एवं सृष्टि इको क्लब के सौजन्य से गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सैक्टर 46 सी में औषधीय वाटिका को विकसित किया गया। स्कूल के इको क्लब इंचार्ज नायब सिंह ने बताया कि लगभग दो महीनों में जमीन की तैयारी से लेकर खाद पानी तथा अन्य आवश्यकताओं की व्यवस्था करते हुए लगभग अठाईस से भी ज्यादा क्यारियों में अलग अलग प्रजातियों के उपयोगी औषधीय पौधे अजवाइन, स्टीविया,वहल्दी, इलाइची, ब्राह्मी, निर्गुंडी, पीपली, लाजवंती, कालमेघ, पथरचट, दालचीनी, तेजपता, सदाबहार, चित्रक, इन्सुलिन, गिलोय, एलोवेरा, वसाका रति, वाचा, अकरकरा, श्याम तुलसी, कपूर तुलसी और अश्वगंधा आदि लगाकर वाटिका को विकसित किया गया है । स्कूल की इंचार्ज मैडम शालू गुलाटी के मार्गदर्शन में विद्यालय के अध्यापकों के साथ विद्यालय के अनुशासित विद्यार्थियों ने सभी सहभागी अतिथियों के साथ बड़े उत्साहपूर्वक औषधीय पौधारोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने बताया कि इससे पहले स्कूल के परिसर में एक किचेन गार्डन और फ्रूट गार्डन भी तैयार किया जा चुका है।

जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन के संस्थापक पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से पधारे और सामाजिक शाखाओं से जुड़े हुए सभी गणमान्य प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि केवल पेड़ पौधे लगाना भर ही पर्याप्त नहीं है अपितु उसकी उचित देखभाल करते रहना भी अति आवश्यक है। उन्होंने औषधीय पौधों की उपयोगिता बताते हुए सभी से अपने दिनचर्या में अपनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉ के पी सिंह ने अपने संबोधन में सभी से ज़्यादा से ज़्यादा पौधारोपण कर पेड़ बनाने का आग्रह किए।
डॉ प्रकाश गुप्ता ने विद्यार्थियों और सभी सहभागियों को तुलसी के औषधीय गुणों की महत्वपूर्ण जानकारी दिए।
श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ के अध्यक्ष यशपाल तिवारी ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी वाटिकाओं का निर्माण और उनकी उचित देख भाल करना बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। जिस लगन और परिश्रम के साथ सृष्टि इको क्लब ने श्री ब्राह्मण सभा और जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन के साथ मिलकर स्कूल इंचार्ज शालू गुलाटी, पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही और ईको क्लब इंचार्ज नायब सिंह के नेतृत्व में इस जन उपयोगी औषधीय वाटिका के निर्माण और संरक्षण का कार्य अत्यंत प्रेरणादायी और सराहनीय है।
पौधारोपण के उत्सव के इस पावन अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ और जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जीवन कुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, भूपिंदर नारद, सुनील शर्मा, योगेश शर्मा, डॉ गणेश कुमार, स्वाति कुमारी, दीपक शर्मा, नरिंदर कुमार, डॉ एम एस चौहान, अवि भसीन, वरिंदर मोहन, राजीव गुप्ता, डॉ शुभ नारायण ठाकुर, सुनीता कुमारी, साईं वैद्यनाथन, संजय कुमार, मानस प्रभु, रजनीश कुमार, अजय सिंह राणा, सूरज कुमार और हरमनदीप कौर की गरिमामयी उपस्थिति रही।



