सेक्टर-46 रामलीला ग्राउंड के पास मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुनीत महाजन
चंडीगढ़, 19 नवंबर।सेक्टर-46 निवासी सुरजीत सिंह की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। उनकी मोटरसाइकिल नंबर CH01AM6793 सेक्टर-46 स्थित रामलीला ग्राउंड के पास से चोरी हो गई।

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल रात करीब 9:35 बजे रात रामलीला ग्राउंड के पास खड़ी थी, जहां से अज्ञात व्यक्ति उसे चोरी कर ले गया। घटना के बाद पीड़ित ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-34 में *एफआईआर नंबर 001504/2026, दिनांक 19 अक्टूबर 2026 के तहत चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी हुई मोटरसाइकिल की तलाश जारी है।
पीड़ित सुरजीत सिंह ने मोटरसाइकिल का पता लगाने में लोगों से सहयोग की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति को उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में कोई जानकारी मिले तो पुलिस को सूचित करें।

