Breaking News
news

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में 11 शिक्षकों व अधिकारियों के तबादले, कई स्कूलों में नई नियुक्तियां

स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक जरूरतों के तहत जारी किए आदेश, तबादले तत्काल प्रभाव से लागू

 

पुनीत महाजन

चंडीगढ़, 19 नवंबर। चंडीगढ़ प्रशासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों एवं स्कूल अधिकारियों के तबादलों और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके वर्तमान स्कूलों से दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित किया गया है। अधिकांश नियुक्तियां रिक्त पदों के विरुद्ध की गई हैं।

आदेश के अनुसार इंदु, हेडमिस्ट्रेस को जीएमएचएस पॉकेट नंबर-8, मनीमाजरा से जीएमएचएस-41ए में नियुक्त किया गया है। मनमोहन सिंह, हेडमास्टर को जीएमएचएस मौली जागरां से जीएमएचएस-43 में भेजा गया है।

 

सुनीता खुराना, हेडमिस्ट्रेस को जीएमएचएस-36 से जीएमएचएस-50 में स्थानांतरित किया गया है, जबकि रेनू बाला, इंचार्ज को जीएमएचएस-50 से जीएमएचएस पॉकेट नंबर-8, मनीमाजरा में तैनात किया गया है। मीना कुमारी, टीजीटी हिंदी को जीएमएचएस-50 से जीएमएचएस-36 में नियुक्त किया गया है।

राखी मल्होत्रा, टीजीटी हिंदी को जीएमएसएसएस-20बी से जीएमएचएस-46सी में 1 दिसंबर 2026 से स्थानांतरित किया जाएगा। कुलविंदर कौर, पीजीटी इतिहास को जीएमएसएसएस-45सी से जीएमएसएसएस-19 में भेजा गया है।

सुनील कुमार, टीजीटी हिंदी को जीएमएसएस कंबवाला से जीएमएचएस-29ए, अनुराधा शर्मा, टीजीटी सोशल स्टडीज को जीएमएसएसएस-40 से जीएमएसएसएस-47, गुरदीप, जेबीटी को जीएमएचएस आरसी-2 धनास से जीएमएसएसएस-33 तथा जमैल सिंह, टीजीटी पंजाबी को जीएमएसएस कर्सन से जीएमएचएस-11 में स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा परवीन कुमारी, हेडमिस्ट्रेस, गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल मौली कॉलोनी को जीएमएचएस मौली जागरां का अतिरिक्त कार्यभार भी तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक सौंपा गया है।

ये आदेश 19 नवंबर 2026 को निदेशक स्कूल शिक्षा, चंडीगढ़ प्रशासन नितिश सिंगला, पीसीएस द्वारा जारी किए गए हैं। आदेश में सभी तबादले प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार किए गए हैं।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *