Breaking News
news

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 24 नवंबर को लगेगा रक्तदान शिविर, डीसी मोहाली को किया आमंत्रित

मोहाली : आर आर फाउंडेशन की संस्थापक नवनीत कौर ने मोहाली के डिप्टी कमिश्नर आदित्य दचलवाल से मुलाकात कर उन्हें 24 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सनी एन्क्लेव खरड़ स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जुन देव जी में आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविर में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर आदित्य दचलवाल ने आर आर फाउंडेशन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किए जा रहे इस सामाजिक एवं जनकल्याणकारी प्रयास की सराहना की। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दें।

उल्लेखनीय है कि आर आर फाउंडेशन पिछले चार वर्षों से रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग तथा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के योगदान से लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन करता आ रहा है।

इस वर्ष शिविर को और अधिक विशेष बनाते हुए मुल्लांपुर स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल की डॉक्टरों की टीम भी इसमें शामिल होगी, जो कैंसर पीड़ित मरीजों की सहायता के लिए रक्त संग्रह करेगी। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद कैंसर मरीजों को रक्त उपलब्ध करवाने में सहयोग देना है।

 

आर आर फाउंडेशन की संस्थापक नवनीत कौर ने लोगों से अपील की कि वे इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, क्योंकि रक्तदान महादान है और हमारा एक छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *