Breaking News
news

वार्ड नंबर 15 की मूलभूत समस्याओं पर प्रेम पाल चौहान ने जताई चिंता, प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग.

वार्ड नंबर 15 में सीवरेज व्यवस्था और सार्वजनिक पार्कों की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय निवासियों ने अपनी समस्याएँ

चंडीगढ़, 17.11.2026

आपकी आवाज़ पार्टी (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री प्रेम पाल चौहान जी के समक्ष रखीं।

 

आज श्री प्रेम पाल चौहान ने वार्ड नम्बर 15 के स्थानीय निवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना।

प्रेमपाल चौहान ने बताया कि वार्ड नम्बर 15 इडब्लूएस में सीवरेज लाइनें जाम होने के कारण गंदा पानी पीने के पाइप से घरों में वापस आ रहा है।

लोगों के अनुसार, पीने के पानी में कीड़े भी दिखाई दे रहे हैं। इससे परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ बढ़ रही हैं। प्रेमपाल ने आशंका जताई है कि दूषित पानी के कारण बीमारियाँ फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

प्रेमपाल ने कहा कि अतिरिक्त, क्षेत्र के सार्वजनिक पार्कों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है पार्कों में जगह-जगह कूड़ा जमा है, घास बहुत अधिक बढ़ गई है और नियमित सफाई एवं रखरखाव का अधिकारी ध्यान नहीं देते है। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्कों की उचित देखभाल न होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और अन्य निवासियों को इन सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

प्रेमपाल चौहान ने संबंधित विभागों और प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बार-बार समस्याएँ सामने रखने के बावजूद उनका समय पर समाधान नहीं हो रहा है। प्रेमपाल चौहान का कहना है कि स्वच्छता, सीवरेज, सुरक्षित पेयजल और पार्कों का रखरखाव जैसी मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

 

इस दौरान प्रेम पाल चौहान ने निवासियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और इन समस्याओं को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष उठाने की बात कही। उन्होंने सीवरेज व्यवस्था की तत्काल जाँच, जाम लाइनों की सफाई, प्रभावित घरों में गंदे पानी की समस्या का समाधान तथा पार्कों की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

मुख्य मांगें

 

1. धनास की जाम सीवरेज लाइनों की तत्काल सफाई एवं मरम्मत कराई जाए।

2. जिन घरों में गंदा पानी वापस आ रहा है, वहाँ समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

3. प्रभावित पानी एवं सीवरेज व्यवस्था की आवश्यक जाँच कराई जाए।

4. सभी सार्वजनिक पार्कों से कूड़ा हटाकर घास की कटाई और नियमित सफाई कराई जाए।

5. पार्कों के रखरखाव के लिए नियमित जिम्मेदारी और निगरानी सुनिश्चित की जाए।

 

प्रेमपाल चौहान की मांग है कि धनास के निवासियों की इन मूलभूत समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित विभाग समयबद्ध कार्रवाई करें, ताकि लोगों को स्वच्छ वातावरण, सुरक्षित जल और बेहतर सार्वजनिक सुविधाएँ मिल सकें।

 

जारीकर्ता:

प्रेमपाल चौहान

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संथापक

📞9815485364

आपकी आवाज़ पार्टी (भारत)

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *