सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रैंड्स फॉरएवर की मासिक बैठक में वरिष्ठ नागरिकों ने की मस्ती

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ सीनियर सिटिजंस एसोसिएशन (सीएससीए) के चैप्टर यंग फ्रैंड्स फॉरएवर की नवंबर माह की सभा आयोजित की गई जिसमें महासचिव मुनीश्वर जैन ने कार्यक्रम की रूपरेखा से सदस्यों को अवगत कराया।


तदानुसार वाहे गुरु जी को स्मरण करते हुए श्रीमती हरजीत कौर विरदी ने पावन शब्दों के उच्चारण से सदस्यों को लाभान्वित किया। तत्पश्चात एनएस छाबड़ा ने हास्य पुट में लिप्त व्यायाम संबंधी जानकारी दी।
डा. विजय सिंगला व डा. सविता रानी टांक ने लोकप्रिय खेल तंबोला के साथ सदस्यों को व्यस्त रखा।

फोर्टिस अस्पताल के डा. गुरप्रीत सिंह भाटिया ने वरिष्ठ नागरिकों को प्रभावित करने वाले रोगों और उनके उपचार से सदस्यों को जागरूक किया और इच्छुक सदस्यों की शंका का निवारण भी किया।
पुराने और लोकप्रिय गीतों के साथ यशकीर्ति शर्मा , चमन प्रकाश पुरी, अशोक कुमार, रिक्की सलारिया, सतीश मधोक, पुष्पलता सिंगला, सतीश अवस्थी, गगनदीप सिंह, दलीप सिंह, नीलम गोयल, डा. राजू धीर और मंच संचालक सोमेश गुप्ता ने सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया। श्रीमती प्रभा कपूर और रीता सेठी डोडा ने पंजाबी गीतों का भी तड़का लगाया।
तत्पश्चात नये सदस्यों का मिष्ठान के साथ स्वागत किया गया। जिन सदस्यों का गतावधि में जन्म दिन था या वैवाहिक वर्षगांठ थी उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में चैप्टर हैड दीदार सिंह ने संस्था द्वारा किए जाने वाले आयोजनों की जानकारी दी व उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया।
