कुरड़ी गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाने का मनीष तिवारी ने दिया आश्वासन

कुरड़ी गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाने का मनीष तिवारी ने दिया आश्वासन
चण्डीगढ़ : गांव कुरड़ी की ग्राम पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद मनीष तिवारी से की मुलाकात, गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाने का मिला आश्वासन
आज गांव कुरड़ी की ग्राम पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल सरपंच सरदार नाहर सिंह के नेतृत्व में सांसद मनीष तिवारी से उनके निवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से सांसद को अवगत कराया और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग रखी।

सांसद मनीष तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल को पूर्ण आश्वासन दिया कि गांव में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
इस अवसर पर सरपंच सरदार नाहर सिंह, हरनेक सिंह ढोल, पंच छिंदर सिंह, पंच कुलविंदर सिंह किंदा, पंच रविंदर सिंह तथा फिजिकल हैंडीकैप्ड एसोसिएशन पंजाब के सरपरस्त हरमेश कुरड़ी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



