चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन के चलते 22 नवंबर को सुबह 3 से 10 बजे तक कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और प्रभावित सड़कों से बचने की अपील की

पुनीत महाजन
चंडीगढ़, 20 नवंबर। दूसरी चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन के आयोजन को देखते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा 22 नवंबर 2026 को सुबह 3 बजे से 10 बजे तक शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित एवं डायवर्ट किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी यात्रा पहले से निर्धारित करें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

प्रभावित मार्ग
चंडीगढ़ क्लब के सामने से सेक्टर 1/3/4 चौक (पुराना बैरिकेड चौक), सुखना लेक टर्न, यू-टर्न लेकर वापस सेक्टर 1/3/4 चौक, वहां से मटका चौक, ट्रांसपोर्ट चौक, एसबीआई स्मॉल चौक (गेट नंबर 3 के पास), वापस मटका चौक, सेक्टर 1/3/4 चौक और चंडीगढ़ क्लब की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रतिबंध एवं डायवर्जन रहेगा।

वैकल्पिक मार्गों की सलाह
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आम जनता सेक्टर 11/15 अंडरब्रिज का इस्तेमाल कर सकती है। काइमबाला और कांसल की ओर से आने वाले वाहन चालक शहर में प्रवेश के लिए नयागांव की तरफ का रास्ता अपनाएं।
सेक्टर 26 ग्रेन मार्केट जाने वाले लोग मॉडल लाइट प्वाइंट से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट वाला मार्ग इस्तेमाल कर सकते हैं।
आम जनता को कार्यक्रम के दौरान मध्य मार्ग (एसबीआई स्मॉल चौक, गेट नंबर 3 से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट) और जन मार्ग (मटका चौक से पुराना बैरिकेड चौक) से बचने की सलाह दी गई है।
मैराथन प्रतिभागियों के लिए पार्किंग व्यवस्था
मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि वे सुबह 3 बजे से पहले पीईसी पार्किंग क्षेत्र में पहुंचकर अपने वाहन पार्क कर लें।
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से प्रभावित मार्गों से बचने, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने तथा यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। आम जनता ट्रैफिक संबंधी ताजा अपडेट चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यमों पर भी देख सकती है।
ट्रैफिक प्रतिबंधों और डायवर्जन के कारण होने वाली असुविधा के लिए पुलिस ने खेद व्यक्त किया है।
जारीकर्ता: चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस, जनहित में।