मंडला पेंटिंग की कला से बच्चों को अवगत कराया

मंडला पेंटिंग की कला से बच्चों को अवगत कराया

चण्डीगढ़ : सृजन–एन इंस्टीट्यूट फॉर क्रिएटिविटी द्वारा मस्ती की पाठशाला के तहत मंडला कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का संचालन मेंटर एवं कलाकार सुश्री पीयूषा प्रियदर्शिनी ने किया जिसमें 25 सामुदायिक बच्चों को मंडला कला को जानने, समझने और सीखने का अवसर प्राप्त हुआ।

पीयूषा प्रियदर्शिनी के अनुसार, मंडला डिज़ाइन बच्चों की एकाग्रता (फोकस) और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं। कार्यशाला के दौरान बच्चों ने डिज़ाइनिंग की मूल बातें, विभिन्न पैटर्न, क्रम (सीक्वेंस) तथा आकृतियों (शेप्स) के बारे में भी सीखा।
सृजन के अध्यक्ष सोमेश ने बताया कि इस कार्यशाला के माध्यम से सामुदायिक बच्चों को पहली बार मंडला पेंटिंग की कला से परिचित होने और अपनी रचनात्मकता को विकसित करने का अवसर मिला।



