रोटरैक्ट क्लब ऑफ चण्डीगढ़ को मिला बेस्ट क्लब का अवार्ड : बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड रोटरैक्टर भाव्या मित्तल को मिला

रोटरैक्ट क्लब ऑफ चण्डीगढ़ को मिला बेस्ट क्लब का अवार्ड : बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड रोटरैक्टर भाव्या मित्तल को मिला 
स्टेलर अवॉर्ड्स में रोटरैक्ट लीडर्स की उत्कृष्ट उपलब्धियों का हुआ सम्मान
चण्डीगढ़ : रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट-3080 के डिस्ट्रिक्ट रोटरैक्ट ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित स्टेलर अवॉर्ड्स में वर्ष 2025-26 के लिए बेस्ट क्लब का प्रतिष्ठित सम्मान रोटरैक्ट क्लब ऑफ चण्डीगढ़ को प्रदान किया गया। वहीं रोटरैक्टर भाव्या मित्तल (रोटरैक्ट क्लब ऑफ चण्डीगढ़ शिवालिक) को बेस्ट प्रेसिडेंट तथा रोटरैक्टर भावना वत्स (रोटरैक्ट क्लब ऑफ यमुनानगर) को बेस्ट सेक्रेटरी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।। यह समारोह हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के रोटरैक्ट नेताओं एवं क्लबों की वर्षभर की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट के 40 से अधिक रोटरैक्ट क्लबों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में 350 से अधिक पुरस्कार वितरित किए गए, जिनमें सेवा कार्यों, नेतृत्व क्षमता, नवाचार एवं सामुदायिक प्रभाव के लिए सम्मान प्रदान किए गए। स्टेलर अवॉर्ड्स ने रोटरैक्ट की सेवा, नेतृत्व और मित्रता की भावना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले युवाओं के योगदान का उत्सव मनाया तथा भविष्य के लिए प्रेरणा प्रदान की।
++++++++++++++++++++++++++++++
Rotaract Club of Chandigarh Wins Best Club Award; Rotaractor Bhavya Mittal Receives Best President Award
Stellar Awards Honor Outstanding Achievements of Rotaract Leaders
Chandigarh: At the Stellar Awards organized by the District Rotaract Organization of Rotary International District 3080, the prestigious Best Club Award for the year 2025–26 was conferred upon the Rotaract Club of Chandigarh. Meanwhile, Rotaractor Bhavya Mittal of Rotaract Club of Chandigarh Shivalik was honored with the Best President Award, while Rotaractor Bhavna Vats of Rotaract Club of Yamunanagar received the Best Secretary Award. The ceremony was organized to recognize and celebrate the year-long achievements of Rotaract leaders and clubs from Haryana, Punjab, Uttar Pradesh, Uttarakhand, Himachal Pradesh, and the Union Territory of Chandigarh. Representatives from more than 40 Rotaract clubs across the district participated in the event. During the ceremony, over 350 awards were presented across various categories, recognizing excellence in community service, leadership, innovation, and social impact. The Stellar Awards celebrated the contributions of young leaders who have elevated the spirit of service, leadership, and fellowship within Rotaract to new heights, while also inspiring future generations to continue making a positive difference in society.



