Breaking News
news

मेयर ने 900 सफाईकर्मियों के रोजगार की सुरक्षा का दिया भरोसा

चंडीगढ़ 26.5.26

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर सौरभ जोशी ने शहर के करीब 900 सफाईकर्मियों के रोजगार और हितों की रक्षा का भरोसा दिया है। सोमवार को मेयर ने लायंस कंपनी से जुड़े सफाईकर्मियों और यू

 

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर सौरभ जोशी ने शहर के करीब 900 सफाईकर्मियों के रोजगार और हितों की रक्षा का भरोसा दिया है। सोमवार को मेयर ने लायंस कंपनी से जुड़े सफाईकर्मियों और यूनियन नेताओं के साथ विस्तृत बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। बैठक में यूनियन नेताओं राजेश कालिया और विनोद कुमार ने भी भाग लिया।

बैठक के दौरान सफाईकर्मियों ने मेयर को बताया कि लायंस कंपनी का टेंडर समाप्त हो चुका है, जिससे सैकड़ों कर्मचारियों के भविष्य और रोजगार को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है। इस पर चिंता जताते हुए मेयर ने कहा कि नगर निगम हर सफाईकर्मी के साथ मजबूती से खड़ा है और उनके हितों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने आश्वासन दिया कि वैकल्पिक आपात व्यवस्थाएं तैयार की जा रही हैं ताकि लायंस कंपनी के तहत कार्यरत सभी सफाईकर्मी बिना किसी बाधा के अपनी सेवाएं जारी रख सकें।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *