news

ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा ठंडे मीठे पानी की छबील का आयोजन : हज़ारों लोगों ने बुझाई प्यास 

ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा ठंडे मीठे पानी की छबील का आयोजन : हज़ारों लोगों ने बुझाई प्यास

 

चण्डीगढ़ : गर्मी के मौसम में राहगीरों को पानी पिलाने की परंपरा काफी पुराने समय से है। गर्मी के कारण आम आदमी परेशान हो गया है। सेक्टर 32 के हनुमान मंदिर के पास ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल ने राहगीरों को गर्मी से राहत देने के लिए मीठे पानी की छबील लगाई। दल के युवाओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को जगह-जगह प्याऊ लगानी चाहिए। साथ ही जीव जंतुओं के लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। गर्मी के मौसम में यदि किसी व्यक्ति को ठंडे पानी की बूंद भी मिल जाए तो वह अमृत समान लगती है। एक मनुष्य को अपनी मेहनत की कमाई में से कुछ पैसा धर्म के कार्यों में अवश्य लगाना चाहिए। इसके साथ-साथ बेजुबान पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। युवाओं ने स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा, जिसमें डिस्पोजल गिलास को एक स्थान पर एकत्र कर कूड़ेदान में रखा। इस अवसर पर भूषण, सीपी त्यागी, विनायक भंगिया, प्रियांशु, मनीष, रोहित, आशुतोष, सागर, रजत, रोहन, यश, जग्गी, विशु, राजन, साहिल, निखिल निक्कू व अन्य युवाओं ने बढ़ चढ़कर राहगीरों को पानी पिलाया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *