भैरों बाबा जी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह 8 से 11 मार्च तक बैकुंठ धाम, पंचकूला में
भैरों बाबा जी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह 8 से 11 मार्च तक बैकुंठ धाम, पंचकूला में
पंचकूला : सेक्टर-20, पंचकूला स्थित बैकुंठ धाम परिसर में श्री सनातन धर्म बैकुंठ धाम सेवा समिति द्वारा भैरों बाबा जी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 8 मार्च से 11 मार्च तक श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया जाएगा।
समिति के अनुसार चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से प्राण प्रतिष्ठा पूजन किया जाएगा। समापन दिवस 11 मार्च को विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा।
11 मार्च को प्रातः 10:30 बजे पूजन उपरांत भैरों बाबा जी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य रस्म सम्पन्न होगी। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे हवन एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।
समिति के प्रधान प्रदीप गोयल एवं समस्त सदस्यों ने शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे सपरिवार इस पावन अवसर पर पहुंचकर दिव्य आयोजन में भाग लें और पुण्य लाभ प्राप्त करें।
निमंत्रण
मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह
स्नेही स्वजन,
बैकुंठ धाम परिसर, सेक्टर-20, पंचकुला में
श्री सनातन धर्म बैकुंठ धाम सेवा समिति, सेक्टर-20, पंचकुला द्वारा
दिनांक 08 मार्च से 11 मार्च 2026 तक
भैरों बाबा जी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर आप सभी को सपरिवार सादर आमंत्रित किया जाता है।
कृपया पधारकर इस दिव्य आयोजन में सम्मिलित हों तथा पुण्य लाभ प्राप्त करें।
कार्यक्रम विवरण
📅 08 मार्च से 11 मार्च 2026
🕉 प्राण प्रतिष्ठा पूजन – प्रातः 9:00 बजे से प्रतिदिन
📅 11 मार्च 2026 (समापन दिवस)
🕉 पूजन उपरांत प्रातः 10:30 बजे
मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
🔥 दोपहर 12:00 बजे
हवन एवं पूर्णाहुति
तत्पश्चात लंगर प्रसाद वितरण
निवेदक
प्रधान एवं समस्त समिति सदस्य
श्री सनातन धर्म बैकुंठ धाम सेवा समिति
सेक्टर-20, पंचकुला



