वेलफेयर कमेटी सेक्टर-27 द्वारा वूमेन एंड चाइल्ड केयर फाउंडेशन तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से किया गया आयोजन

वेलफेयर कमेटी सेक्टर-27 द्वारा वूमेन एंड चाइल्ड केयर फाउंडेशन तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से किया गया आयोजन
चण्डीगढ़ : वेलफेयर कमेटी सेक्टर-27 डी, चण्डीगढ़ द्वारा वूमेन एंड चाइल्ड केयर फाउंडेशन तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से रामगढ़िया भवन, सेक्टर-27 डी में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ भाजपा के उपाध्यक्ष देविंदर बबला ने किया। इस शिविर में फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने लगभग 150 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।
चिकित्सा शिविर के बाद धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत बीबी हरजिंदर कौर तथा तेरा ही तेरा मिशन के संचालक डॉ हरजीत सिंह सभरवाल द्वारा कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में गुरु का लंगर भी वितरित किया गया। इस अवसर पर वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष पलटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरदीप, उपाध्यक्ष श्रीमती लवलीन कौर, महासचिव परवीन मित्तल, पूर्व मेयर हरप्रीत कौर बबला तथा कंवलजीत सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



